{"_id":"5bb1d588867a557f6d0b085c","slug":"three-dead-in-an-accident-in-raebareli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का टायर बदल रहे चार लोगों को बेकाबू डीसीएम ने रौंदा, तीन की मौत, एक ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक का टायर बदल रहे चार लोगों को बेकाबू डीसीएम ने रौंदा, तीन की मौत, एक ट्रॉमा रेफर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
इसी ट्रक में आकर भिड़ी डीसीएम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के शिवगढ़ इलाके में एक ढाबे के पास रविवार देर रात बेकाबू डीसीएम ने चार लोगों को रौंद दिया। ट्रक का टायर बदल रहे ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
शिवगढ़ में बांदा-बहराइच मार्ग पर दौलतखेड़ा मजरे कुंभी गांव के पास यादव ढाबा है। बस्ती के रुधौली निवासी ट्रक क्लीनर अनिल कुमार रामरूप ने बताया कि वह और सिद्धार्थनगर निवासी ड्राइवर के साथ ट्रक लेकर कानपुर से गोरखपुर जा रहा था। रास्ते में यादव ढाबा के सामने अचानक टायर फट गया। तेज आवाज सुनकर ढाबे पर बैठे लोग भी ट्रक के पास पहुंच गए और सहयोग करने लगे।
ड्राइवर और क्लीनर ट्रक का पहिया बदल रहे थे कि अचानक हैदरगढ़ की तरफ से एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम आ गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक वह सबको रौंदते हुए ट्रक से टकराकर आगे बढ़ गई। इसकी चपेट में ड्राइवर, क्लीनर के अलावा ढाबा संचालक सुधीर यादव व उनके चार साथी राम कुमार यादव (50), करन यादव उर्फ बिन्नू (32), विजय कुमार यादव (25)आ गए।
विज्ञापन
राम कुमार यादव व करन यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान ट्रक ड्राइवर महेंद्र ने दम तोड़ दिया। घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से ढाबा संचालक सुधीर यादव को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

हादसे में डीसीएम चालक संदीप निवासी कानपुर देहात भी गंभीर रूप से घायल हो गया। भीड़ ने उसे पकड़ना चाहा लेकिन ऐन मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे सीएचसी पहुंचाया। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी महराजगंज व एसपी को फोन करके घटना की सूचना दी। विधायक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।