{"_id":"5f6ba57907d7c96f023ae218","slug":"three-children-ran-away-from-child-shelter-home-by-jumping-eight-feet-high-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सुधार गृह की आठ फीट ऊंची दीवार कूदकर भागे तीन बच्चे, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल सुधार गृह की आठ फीट ऊंची दीवार कूदकर भागे तीन बच्चे, तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 24 Sep 2020 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा के मोहान रोड पर स्थित बाल सुधार गृह से तीन बच्चे आठ फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गये। इसकी जानकारी सुधारगृह में तैनात कर्मचारी छिपाते रहे। एक दिन बाद अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पारा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बाल सुधार गृह मोहान रोड की आठ फीट की दीवार भी मासूमों के लिए छोटी पड़ गई। यहां रखे गये तीन बाल अपचारी मंगलवार को दीवार फांदकर फरार हो गये। हर तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे लेकिन उनको पकड़ने में नाकाम रहे। तीनों के भागने की सूचना को पहले तो कर्मचारी छिपाते रहे लेकिन जानकारी अधिकारियों को हुई तो फटकार लगाई गई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुधार गृह की पड़ताल की। वहीं सुपरवाइजर राजेश कुमार के मुताबिक मंगलवार को सारे बच्चे खेल रहे थे। इसी समय तीनों फरार हो गये। इसमें एक नागालैंड का है जिसको छोड़ने का आदेश भी जारी हो चुका है। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण अभिरक्षा नहीं हो सकी है। वहीं दो बच्चे यूपी के हैं।
विज्ञापन
समिति को सूचना नहीं दी गई थी जबकि नियमत: तत्काल इसकी सूचना दी जानी चाहिए। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-संगीता शर्मा, सदस्य बाल कल्याण समिति लखनऊ