{"_id":"61023562d36d3329ca4dcf51","slug":"three-children-died-after-get-drowned-in-a-flooded-river-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत, सुबह पानी में उतराते मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत, सुबह पानी में उतराते मिले शव
Thu, 29 Jul 2021 10:32 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:32 AM IST
सार
गोंडा जिले की बिसुही नदी में आई बाढ़ में नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। हादसे से कोहराम मच गया। तीनों के शव गुरुवार सुबह नदी में उतराते मिले।
ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में बिसुही नदी में आई बाढ़ में बुधवार को तीन बच्चे डूब गए थे। दिन भर चले रेस्क्यू के बाद भी सफलता नहीं मिली थी। गुरुवार की सुबह तीनों बच्चों के शव उतराते मिले।
थाना क्षेत्र के पचरुखी मनोहरजोत गांव में बुधवार दोपहर में विक्रांत (12) पुत्र तिलकराम, छोटे (12) पुत्र पवन यादव और आनंद कुमार (14) पुत्र सुरेश कुमार बाढ़ के पानी में नहाने गए थे। बिसुही इस गांव से दूर है लेकिन इस समय बिसुही नदी में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। नहाने गए तीनों बच्चे डूब गए।
बुधवार को गोताखोरों व ग्रामीणों ने पूरे दिन तलाश की। रात 10 बजे तक चले ऑपरेशन में सफलता नहीं मिली। गुरुवार की सुबह तीनों बच्चे मृत अवस्था में मिले। इससे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और कागजी कार्रवाई कर रही है।