{"_id":"f6e6a93935bd04e3e1f84153411451d8","slug":"three-bhk-in-30-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास देगा 30 लाख में तीन बेडरूम सेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास देगा 30 लाख में तीन बेडरूम सेट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 25 Jun 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो 25-30 लाख रुपये खर्च कर राजधानी में एक अच्छा आशियाना खरीदना चाहते हैं।
विज्ञापन
ऐसे लोगों के लिए आवास विकास परिषद रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना में एफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत ‘कैलाश इन्क्लेव’ नाम से एक नई बहुमंजिला आवासीय योजना शुरू कर रहा है।
इसमें टू बीएचके फ्लैट 26 लाख में और थ्री बीएचके फ्लैट 30 लाख रुपये में दिया जाएगा। योजना के निर्माण के लिए बजट भी मंजूर हो गया है और पंजीकरण भी 29 जून से खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
फ्लैट की कीमत के हिसाब से आवास विकास परिषद की यह योजना आम लोगाें की पहुंच में मानी जा रही है।
हाल में आई आवास विकास की बहुमंजिला आवासीय योजना में जो भी योजनाएं आईं, उनमें दो बेडरूम वाले फ्लैट की कीमत 30 से 35 लाख और तीन बेडरूम वाले फ्लैट की कीमत 40 से 45 लाख रुपये के बीच रखी गई।
विज्ञापन
कीमत अधिक होेने से ऐसे लोग फ्लैट नहीं ले पा रहे थे, जिनका बजट 25 से 30 लाख रुपये था। आवास विकास परिषद के सचिव रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कैलाश इन्क्लेव योजना शुरू हो रही है।
आवास विकास परिषद बोर्ड ने इसमें टू बीएचके के 688 फ्लैट और थ्री बीएचके के 576 फ्लैट के निर्माण के लिए वित्तीय मंजूर भी दे दी है। योजना को सवा दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है।
योजना में खास
भूकम्प रोधी मोनोलिथि आरसीसी शियरवाली टेक्निक से होगा फ्लैट का निर्माण। बेडरूम/ ड्राइंग/ डाइनिंग में विट्रीफाइड टाइल्स, कॉमन क्षेत्र में एंटी स्क्रैच हेवी ड्यूटी टाइल्स।
किचन में कुकिंग प्लेटफार्म पर ग्रेनाइट स्टोन, प्लेटफार्म के ऊपर दो फिट ऊंचाई तक सेरेमिक टाइल्स, स्टेनलेस स्टील का सिंक। इंडियन व यूरोपियन दोनों तरह के टवयलेट।
खिड़कियां प्रीलैमिनेटेड बुडेन ग्लास एवं मच्छर रोधी जाली सहित। छत में पीओपी व दीवारों पर वेदर प्रूफ इमल्शन फिनिशिंग। इंटरकाम की सुविधा। केबल, टीवी नेटवर्क वायरिंग।