{"_id":"5fa5ad818ebc3e9bc03f5f4d","slug":"three-auto-lifter-arrested-lko-city-news-lko5489897109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार, आरटीओ के कुछ कर्मचारियों की भी की जा रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार, आरटीओ के कुछ कर्मचारियों की भी की जा रही जांच
Sat, 07 Nov 2020 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए शातिर अपराधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की चौक पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर दस बाइकें बरामद की हैं। एसीपी आईपी सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य पहले बाइक चोरी करते थे। इसके बाद आरटीओ के कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी कागजात बनाकर बेच देते थे।
विज्ञापन
गोरखधंधे में शामिल आरटीओ के कुछ कर्मचारियों की भी जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश सईद मो. यूसुफ, शुभम रस्तोगी और कन्हैयालाल हैं। सईद मूलरूप से जौनपुर के मधारे टोला रिजवी खां का है और यहां डालीगंज रेलवे स्टेशन के पास लाहौरगंज में रहकर साइबर कैफे चलाता है।
विज्ञापन
शुभम सीतापुर के बिसवा का है जबकि कन्हैयालाल शारदानगर के रजनीखंड में रहता है। सईद कुछ महीने पहले पिता मो. जावेद को उपचार के लिए एरा अस्पताल लाया था। वहीं तीमारदारी करते हुए वह वाहन चोरी में लिप्त हो गया। उसने शुभम के साथ मिलकर एरा अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, केके अस्पताल व बलरामपुर अस्पताल जैसी अन्य जगहों पर तीमारदारों की बाइक उड़ानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
दोनों शातिर आरटीओ में दलाली करने वाले कन्हैया मौर्य के जरिए चोरी की बाइक के फर्जी कागजात बनवाकर अच्छे दाम में उनका सौदा कर देते थे। बदमाशों की निशानदेही पर चौक से चोरी दो पैशन प्रो व एक अपाचे, वजीरगंज से चोरी एक पल्सर, एक पैशन प्रो व एक अपाचे, सरोजनीनगर से चोरी एक सुपर स्प्लेंडर, विकासनगर से चोरी एक पैशन प्रो बरामद हुई हैं।