{"_id":"6098468e8ebc3e86a7194f2f","slug":"three-arrested-in-smuggling-of-wine-lucknow-news-lko5774990196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की कालाबाजारी में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की कालाबाजारी में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। लॉकडाउन में शराब की दुकानें बंद होने का फायदा उठाते हुए शराब दुकानों के दो सेल्समैन गोमती नगर विस्तार इलाके में चोरी-छिपे महंगे दाम पर अंग्रेजी शराब बेच रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर नौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। वहीं, महानगर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 90 शीशी देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गोमतीनगर विस्तार थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस टीम ने क्षेत्र से अनिल जायसवाल निवासी कनकहा, थाना मोहनलालगंज और रोहित जायसवाल निवासी हुसैनगंज कोतवाली सदर, सीतापुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नौ पेटी अंग्रेजी शराब, बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपी शराब की दुकान में सेल्समैन हैं और लॉकडाउन में चोरी-छिपे दुकान से शराब निकालकर महंगे दाम पर लोगों को बेच रहे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
महानगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने क्षेत्र से दीपक निवासी जुबली अपार्टमेंट, नरही, थाना हजरतगंज को 90 शीशी देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। लॉकडाउन में शराब की दुकानें बंद होने के चलते वह लोगों को महंगे रेट पर शराब बेच रहा था। मुकदमा दर्ज किया गया है।