फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three arrested in fraud

क्रेडिट कार्डधारकों का डाटा बेचने व ठगी करने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार

Fri, 18 Jun 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
three arrested in fraud
लखनऊ। एसटीएफ ने बुधवार को तीन शातिर ठगों को दबोचा है। यह गिरोह लोगों के क्रेडिट कार्ड का डाटा बेचने और उसके जरिये करोड़ों की ठगी करने का काम करता था। दबोचे गये ठगों में एक 20 हजार रुपये का इनामी भी है। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों के पास से 7182 क्रेे डिट कार्डधारकों का डाटा बरामद किया है। इसके पहले पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को पहले दो बार में दबोचा था। उनके पास से भी भारी मात्रा में क्रेडिट कार्डधारकों के डाटा मिले थे। पकड़े गए आरोपियों केखिलाफ लखनऊ के गाजीपुर, गोमतीनगर सहित प्रदेश के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश के मुताबिक, फर्जी कंपनी बनाकर कई बैंकों के क्र्रेडिट कार्डधारकों के डाटा हासिल करने वाले गिरोह के बारे में कई शिकायतें मिली थीं। एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट लि. की तरफ से शिकायती पत्र भी मिला जिस पर जांच शुरू की गई। वहीं इस गिरोह के खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाने में मोनिका त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच एडीजी एसटीएफ के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा की टीम कर रही थी। टीम ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को नोएडा से बुधवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पकड़े गये ठगों में दिल्ली के वजीराबाद संगम विहार गली नंबर-3 का नदीम अहमद, कालका जी गोविंदपुरी बीएच कैंप का सिद्घार्थ देवनाथ और पश्चिमी पुरी पंजाबी बाग ओल्ड स्लम क्वार्टर में रहने वाला पुनीत लाखा शामिल हैं। आरोपियों के पास से एसटीएफ की टीम ने 7182 क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा बरामद किया है। डाटा चोरी के संबंध में आगरा के खैरागढ़ और लखनऊ के गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में नदीम अहमद पर पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं पास नदीम है शातिर खिलाड़ी
एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक ,गिरफ्त में आया 20 हजार का इनामी नदीम अहमद काफी शातिर खिलाड़ी है। वह 12वीं पास है। पूछताछ में नदीम ने बताया कि मोनिका के साथ एक ही कंपनी में काम करता था। वहीं पर उससे मुलाकात हुई थी। इसी कंपनी में रहने के दौरान ही उसकी मुलाकात आस मोहम्मद से हुई थी। बाद में उसने नौकरी छोड़ दिया। इसके बाद एसबीआई में टीम लीडर बन गया जहां सुलेमान से मिला। सुलेमान व नदीम नौकरी छोड़कर अपना काम करने लगे। नदीम को माई मनी मंत्रा नामक कंपनी का कांट्रेक्ट मिला जिसके जरिये वह आरएलबी बैंक के क्रेडिट कार्डधारकों का डाटा जुटाने लगा। यहीं पर नदीम की मुलाकात टीम लीडर सिद्घार्थ देवनाथ और पुनीत लाखा से हुई।
दो से तीन रुपये में बेचा डाटा, ठगे एक करोड़
पूछताछ में नदीम ने बताया कि सिद्घार्थ देवनाथ व पुनीत लाखा से बातचीत हुई। दोनों क्रेडिट कार्डधारकों का डाटा नदीम को देने लगे। नदीम अपनी सहयोगी मोनिका को दो से तीन रुपये में प्रति ग्राहक बेचता था। नदीम ने पहले गिरफ्तार हो चुका सुलेमान भी एसबीआई का डाटा लेता था। टीम को नदीम के घर से मिले 9182 क्रेडिट कार्ड कस्टमरों के डाटा की पड़ताल की। इसमें 450 लोगों साथ इन जालसाजों ने धोखाधड़ी कर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी। इसकी पुष्टि भी नदीम ने पूछताछ में की है। इसी डाटा में गोमतीनगर निवासी मोनिका त्यागी का भी नाम शामिल हैं जिनके साथ धोखाधड़ी की गई थी। इस मामले का मुकदमा गोमतीनगर थाने में दर्ज हैं। एसटीएफ के मुताबिक, इस गिरोह के खिलाफ आगरा के खैरागढ़, आंध्र प्रदेश के माईबुकुर, लखनऊ के गोमतीनगर व गाजीपुर थाने में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उनके आपराधिक इतिहास की कुंडली खंगाली जा रही है।

एसटीएफ ने पहले ही गिरोह के छह को भेजा था जेल
एसटीएफ की टीम ने इस गिरोह से जुड़े छह सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया था। इसमें एक निजी बैंक की महिला कर्मचारी भी शामिल है। टीम ने इस गिरोह के चार सदस्यों को 26 जनवरी को गिरफ्तार किया था जिसमें गिरोह का सरगना भी शामिल है। इनमें सौरभ भारद्वाज, आस मोहम्मद उर्फ आशू, लखन गुप्ता, शिवम गुप्ता को दबोचा था। उनकेपास से 6.59 लाख रुपये व 6000 क्रेडिट कार्ड डाटा व अन्य दस्तावेज बरामद किया था। इसकेबाद टीम ने 8 फरवरी को दीपक मलिक व सुलेमान को गिरफ्तार किया। उनकेपास से पुलिस ने 7 हजार डाटा बरामद किया था। टीम के मुताबिक, गिरोह का नेटवर्क पूरे देश में फैला है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। इस गिरोह में कुछ बैंकों के कर्मचारी भी शामिल हैं जिनकी कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed