{"_id":"5ae609d64f1c1b46098b7216","slug":"three-arrested-for-throughing-eggs-and-tomatos-on-up-minister-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री के आवास पर टमाटर-अंडे फेंकने वाले तीन सपाई गिरफ्तार, मामले की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री के आवास पर टमाटर-अंडे फेंकने वाले तीन सपाई गिरफ्तार, मामले की जांच जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास पर टमाटर व अंडे फेंकने के मामले में गौतमपल्ली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके सपा के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। फोटो व वीडियो क्लिप से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह ने बताया कि कालीदास मार्ग पर कैबिनेट मंत्री के आवास पर शनिवार दोपहर अंडे व टमाटर फेंकने के साथ तोड़फोड़ की सूचना पर उपनिरीक्षक शशांक देव शुक्ला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे थे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।
पता चला कि 10-15 व्यक्तियों ने बवाल किया व आवास पर लगी नाम पट्टिका तोड़ डाली थी। उपनिरीक्षक ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर तलाश शुरू की। इस दौरान चित्र व वीडियो के अंश प्राप्त करके छानबीन व अन्य तरीकों से पता लगाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद, पारा क्षेत्र के अमित यादव, परमिल यादव व देवरिया के गांव फुलवरिया निवासी लालबहादुर यादव को गिरफ्तार किया गया।