{"_id":"69b0824ff8ec515cd402c344","slug":"three-arrested-for-stealing-from-houses-after-recce-lucknow-news-c-13-lko1070-1637776-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रेकी कर घरों में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रेकी कर घरों में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले तीन शातिरों को बिजनौर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे 25 लाख रुपये के जेवर, 47 हजार रुपये और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। चोरों के एक साथी व उसकी पत्नी की तलाश में पुलिस लगी है।
एडीसीपी साउथ बसंत कुमार रल्लापल्ली ने बताया कि बिजनौर इलाके में लगातार हो रहीं चोरियों के खुलासे के लिए दो टीमें बनाई गई थीं। सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से मंगलवार को ठाकुरगंज निवासी रावेंद्र कुमार गौतम, पारा के सनी रावत और शिवा चौरसिया को प्रधानमंत्री आवास योजना के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लकड़ी और पेंटिंग का काम करते हैं। काम के बहाने बंद घरों को चिह्नित कर लेते थे। इसके बाद घर की रेकी करते और मौका पाकर माल साफ कर देते थे। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने बिजनौर इलाके में संजय कुमार, शैलेंद्र कुमार, संतोष कुमार पांडेय, राजेश तिवारी के घरों के अलावा पीजीआई इलाके में एक और 2025 में बिजनौर इलाके में बंद मकान में चोरी करने की बात कबूली है।
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा पार्टी में साथ काम करते थे आरोपी
एसीपी ने बताया कि रावेंद्र कुमार के खिलाफ पहले से 13, शिवा के खिलाफ 22 और सनी रावत के खिलाफ 19 आपराधिक मामले हैं। आरोपी पहले आर्केस्ट्रा पार्टी में साथ काम करते थे। आरोपियों ने गैंग में शामिल पारा निवासी करन व उसकी पत्नी का नाम भी बताया है। इनकी तलाश जारी है।
वारदात के बाद छोड़ देते थे शहर
आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वे लोग शहर छोड़ देते थे। चोरी किए जेवर को बेच देते थे। आरोपी शिवा मुंबई भाग गया था, जहां हादसे में उसका पैर टूट गया। इलाज के लिए वह लखनऊ आया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।