{"_id":"5dd0ffe78ebc3e54774459a7","slug":"three-arrested-for-chanda-vasooli-on-the-name-of-shree-ram-janmbhoomi-seva-trust","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: श्री रामजन्म भूमि सेवा ट्रस्ट के नाम पर फर्जी चंदा वसूली में तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: श्री रामजन्म भूमि सेवा ट्रस्ट के नाम पर फर्जी चंदा वसूली में तीन को दबोचा
Sun, 17 Nov 2019 01:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Nov 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री रामजन्म भूमि सेवा ट्रस्ट संस्थान के नाम पर फर्जी चंदा वसूली में पुलिस ने तीन को धर दबोचा है। तीनो के खिलाफ भंडारा, विसर्जन आदि खर्च के नाम पर अवैध चंदा वसूलने के आरोप में उतरौला कोतवाली की पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एसपी देवरंजन वर्मा ने शनिवार को बताया कि श्री रामजन्म भूमि सेवा ट्रस्ट के नाम से रशीद काटकर अवैध वसूली करने वाले तीन लोगों को उतरौला कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के निवासी मोहम्मद यासीन, विजय व रुद्र कुमार के रूप में हुई है। तीनों अभियुक्तों के पास से श्री रामजन्म भूमि सेवा ट्रस्ट संस्थान की रसीद भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली डॉ. यूके राय ने बताया कि उतरौला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी/तहसील प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी दीपक कुमार चौधरी की तहरीर पर तीनों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।