{"_id":"69bc6567795837b5550cc0e9","slug":"three-ambulance-drivers-arrested-for-allegedly-brokering-patients-lucknow-news-c-13-knp1002-1653309-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मरीजों की दलाली के आरोप में तीन एंबुलेंस चालक नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मरीजों की दलाली के आरोप में तीन एंबुलेंस चालक नपे
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की दलाली के आरोप में संविदा पर तैनात तीन एंबुलेंस चालकों को नौकरी से हटा दिया गया है। आरोप है कि इनकी निजी अस्पताल संचालकों से सांठगांठ थी। एंबुलेंस चालक ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों को इन अस्पतालों में शिफ्ट करते थे। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी ने वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की है।
ट्रॉमा सेंटर में रोजाना करीब 250 मरीज आते हैं। यहां अधिकतर बेड हमेशा फुल रहते हैं। मरीजों को स्ट्रेचर तक पर भर्ती करने की नौबत आती है। आईसीयू बेड खाली न होने से परेशान मरीजों की मजबूरियों का फायदा निजी अस्पताल के दलाल उठाते हैं। ये दलाल ट्रॉमा सेंटर के कर्मचारियों से सांठगांठ कर मरीजों को निजी अस्पताल में शिफ्ट कराते हैं।
ट्रॉमा सेंटर प्रशासन को मरीजों की दलाली के खेल का पता चला। मामले में तीन एंबुलेंस चालकों की भूमिका संदिग्ध मिली। जांच में कुछ वीडियो में मरीजों की शिफ्टिंग होती दिखी। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी तीनों एंबुलेंस चालकों की हरकतों के बारे में ट्रॉमा प्रशासन को अवगत कराया। इसके बाद ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उनके आदेश पर तीनों आरोपियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।