फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three Along with sipahi found corona positive in Bahraich.

बहराइच: घायल मजदूरों को अस्पताल तक पहुंचाने वाले सिपाही सहित तीन कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

Tue, 26 May 2020 06:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 May 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Three Along with sipahi found corona positive in Bahraich.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना का संक्रमण अपने दायरे को जिले में बढ़ाता जा रहा है। सोमवार को आरएमएल (राममनोहर लोहिया) लखनऊ से भेजी गई रिपोर्ट में फखरपुर थाने का सिपाही और महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


सिपाही ने बीते दिनों लखनऊ हाईवे पर हुए हादसे में घायल प्रवासी कामगारों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने का काम किया था। दो मरीजों को चितौरा के कोविड लेवल-1 अस्पताल व स्टाफ नर्स को मेडिकल कालेज में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण से जिले में लगातार मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र के प्रवासी कामगारों से भरी डीसीएम 15 मई को बहराइच आ रही थी। फखरपुर के मदनकोठी के निकट डीसीएम अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई थी। जिसमें एक कामगार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 35 कामगार घायल हुए थे। घायलों की मदद में फखरपुर थाने के पुलिस कर्मी लगे थे। इन सभी सैंपल रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें एक सिपाही के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सोमवार सुबह आई। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पॉजिटिव सिपाही व कामगार कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती

मेडिकल कॉलेज के क्वारंटीन वार्ड में ड्यूटी करने वाली एक स्टाफ नर्स और कैसरगंज के कुड़ासपारा गांव निवासी एक प्रवासी कामगार की रिपोर्ट भी सोमवार की देर शाम पॉजिटिव आई है। रामनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान लखनऊ से आई रिपोर्ट के बाद अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है।

सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि पॉजिटिव सिपाही व कामगार को कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। जबकि स्टाफ नर्स को मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में ही भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed