फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three accused who attacked father and sons arrested

Lucknow News: पिता-पुत्रों पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2024 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 16 Sep 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
Three accused who attacked father and sons arrested
गोसाईंगंज। घुसकर गांव में सड़क किनारे जर्दा बनाने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्रों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो महिलाएं भी हैं। तीनों जेल भेजे गए। उधर, एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव में रविवार देर शाम नासिर घर के बाहर जर्दा बना रहे थे। तभी उनके घर के सामने रहने वाला फरीद अपने दोस्त हसीन खान के साथ वहां पहुंचा था। कहासुनी के बाद विवाद शुरू हो गया था। कुछ ही देर बाद फरीद की पत्नी सुरैया, उसके भाई रईस, उसकी पत्नी अफरोज व परिचित आलम ने मिलकर नासिर, उनके भाई शाकिर और उनके पिता पर हमला कर दिया था। तीनों को जख्मी हालत में भर्ती कराया गया था। शाकिर की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी हसीन खान, सुरैया व अफरोज को जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed