फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   threat to wife after her husband's murder

पति की हत्या की पैरवी कर रही पत्नी को धमकी

Sun, 03 Oct 2021 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
threat to wife after her husband's murder
लखनऊ। गुडंबा के पिकनिक स्पॉट जंगल में सराफा कारोबारी नरेश वर्मा की हत्या के बाद अब उनकी पत्नी को मुकदमे की पैरवी नहीं करने के लिए धमकाया जा रहा है। पीड़िता ने गुडंबा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खत्री के रहने वाले सराफा कारोबारी नरेश वर्मा 16 अगस्त की सुबह टहलने निकले थे। इसके बाद वो लापता हो गए थे। 20 अगस्त को पिकनिक स्पॉट के जंगल में नरेश का शव मिला था। पुलिस ने 23 अगस्त को नरेश की हत्या का खुलासा कर उनके पड़ोसी दो भाइयों अनिल व हेमंत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। नरेश की पत्नी पूनम वर्मा ने इन्हीं दोनों भाइयों पर शक भी जताया था। पूनम का कहना है कि आरोपियों का परिवार अब हत्या के मुकदमे की पैरवी करने को लेकर धमका रहा है।
विज्ञापन

पूनम का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर आरोपियों के परिवारीजनों ने गालीगलौज की। इसमें विवेक शर्मा, रवि, प्रीति और सीमा शर्मा शामिल थीं। आरोप है कि इन लोगों ने कहा कि अभी तो तुम्हारे पति की हत्या की गई है। अब मुकदमे की पैरवी बंद नहीं की तो आगे कोई मुकदमा दर्ज कराने लायक नहीं बचेगा। इंस्पेक्टर गुडंबा मो. अशरफ ने बताया कि मामले में पूनम वर्मा की तहरीर पर विवेक, रवि, प्रीति और सीमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल से चल रही रंजिश
लखनऊ। नरेश वर्मा का मोहल्ले में रहने वाले हेमंत शर्मा से वर्ष 2013 में झगड़ा हुआ था। विवाद के दौरान हेमंत का भाई अनिल तेजाब की बोतल लेकर आ गया था। छीनाझपटी में बोतल से छिटकने से तेजाब अनिल के चेहरे पर गिर गया था। वहीं, हेमंत ने नरेश पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया था। हेमंत व अनिल वर्ष 2013 की इसी घटना का बदला लेने की ताक में थे। पूनम के मुताबिक 16 अगस्त को नरेश के घर से निकलते ही आरोपी उनके पीछे लग गए थे। पिकनिक स्पॉट जंगल में लाठी से हमला करके नरेश को जमीन पर गिराकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed