फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   threat to MLA

विधायक को जान से मारने की धमकी

Wed, 16 Dec 2020 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
threat to MLA
लखनऊ। हजरतगंज कोतवाली में महोबा के चरखारी से विधायक बृजभूषण राजपूत को फोन करके जान से मारने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि डालीबाग में गन्ना संस्थान के सामने रहने वाले सत्यप्रकाश ने योगेंद्र सिंह परिहार नाम के युवक पर धमकाने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि विधायक बृजभूषण के मोबाइल नंबर पर किसी ने दो दिसंबर को कॉल करके उन्हें धमकी दी थी। इसके बाद रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे दूसरे मोबाइल नंबर से कॉल करके फिर से धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने अपना नाम योगेंद्र सिंह परिहार बताया है। विधायक की तरफ से केस दर्ज कराने वाले सत्यप्रकाश का कहना है कि धमकी देने वाले के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर ने बताया कि उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिह को मामले की विवेचना सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed