कोर्ट के जज को मिली धमकी, हाईकोर्ट ने कहा- सरकार सुरक्षा दे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद के अपर सत्र न्यायाधीश (एडीजे) दामोदर सिंह को धमकाने के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सख्त रुख अख्तियार किया है। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह एडीजे और गवाहों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराए।
न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सेना ने एडीजे की पर कहाकि यह गंभीर मामला है। हाईकोर्ट की ड्यूटी है कि वह अपने अफसरों की हिफाजत करे। जज को धमकी का मामला राज्य सरकार के लिए भी गहरे सरोकार वाला है क्योंकि न्यायाधीश संप्रभु कार्यों को अंजाम देते हैं।
कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि एडीजे को ट्रायल पूरा होने तक सरकारी खर्च पर गनर मुहैया कराए। जरूरत पड़े तो सरकार अपने विवेक से अतिरिक्त सुरक्षा भी दे सकती है।
ये है पूरा मामला
अर्जीदाता अधिवक्ता विनोद कुमार शाही के मुताबिक एडीजे की अदालत में एक आपराधिक मुकदमे का ट्रायल चल रहा है। इसके अभियुक्तों की तरफ से जज दामोदर सिंह को उनके मोबाइल फोन पर कई बार अभियुक्तों ने धमकी दी। इसकी एफआईआर करवाई गई।
पुलिस ने तीन अभियुक्तों अमरजीत यादव उर्फ रिंकू, दीपू और धीरेंद्र के खिलाफ धमकी मामले में आरोपपत्र भी पुलिस ने दाखिल कर दिया। इस प्रकरण में जज समेत गवाहों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराए जाने का आग्रह किया था।