{"_id":"ed929e92621bd4f5c69a55850f435a99","slug":"threat-of-a-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों ने दी मंदिरों पर हमले की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों ने दी मंदिरों पर हमले की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 May 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के अधीक्षक के पास पहुंचे एक लेटर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने हमले की धमकी दी है।
विज्ञापन
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के अधीक्षक के पास पहुंचे एक लेटर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से विभिन्न मंदिरों, धार्मिक स्थलों व वीवीआईपी पर हमले की धमकी दी गई है।
इस लेटर के आने पर राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही एटीएस व अन्य जांच एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।
आईजी कानून-व्यवस्था अमरेंद्र सेंगर ने बताया कि लेटर लिखने वाले ने 15 व 20 जून को मंदिरों, धार्मिक स्थलों व वीवीआईपी पर हमले की धमकी दी है।
धमकी देने वाले ने अपना नाम करीम अंसारी, कमांडर लश्कर-ए-तैयबा, पाकिस्तान लिखा है।
आईजी ने कहा कि पूर्व में भी कई बार ऐसे ही धमकी भरे पत्र विभिन्न जगहों पर आ चुके हैं, जो शरारत निकले।
उन्होंने कहा कि हालांकि, यह किसी की शरारत हो सकती है, लेकिन इसे गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही रेलवे, जीआरपी, परिवहन व अन्य जरूरी विभागों के अधिकारियों को सचेत किया गया है।
विज्ञापन
इसे लेकर एटीएस, राज्य खुफिया एजेंसी आदि को भी सचेत किया गया है। ऐसे ही इस मामले की जानकारी एनआईए व आईबी को भी दी गई है।
यूपी-नेपाल बार्डर पर भी खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जांच अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि लेटर कहां से आया और इसमें कितनी गंभीरता है।
विज्ञापन
वैसे केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी ने लोक सभा निर्वाचन से पहले और चुनाव के नतीजों के बाद भी आतंकी संगठनों द्वारा धार्मिक स्थलों और भाजपा नेता नरेंद्र मोदी समेत अन्य प्रमुख राजनेताओं के आतंकियों से निशाने पर होने का अंदेशा जताया था।
साथ ही विभिन्न राज्यों को जरूरी चौकसी व सतर्कता बरतने को भी कहा था।