फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   threat from pakistan to bjp leader

भाजपा नेता अमील शम्सी को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

Tue, 09 Feb 2021 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
threat from pakistan to bjp leader
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी व शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के करीबी रिश्तेदार अमील शम्सी को सोमवार को जान से मारने की धमकी दी गई। यह धमकी मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए दी गई है। पीड़ित ने चौक थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, अमील शम्सी जौहरी मोहल्ला में रहते हैं। अमील शम्सी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10 बजे उनको किसी अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले को वह नहीं जानते हैं। व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत शुरू करते ही कॉल करने वाले ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर अपनी जुबान बंद रखो, वर्ना जान से मार दिए जाओगे। शम्सी के मुताबिक, जब ट्रू-कॉलर के जरिए से कॉल करने वाले के नंबर की जांच की गई तो नंबर पाकिस्तान का निकला। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अमील शम्सी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उनको सुरक्षा के लिए पहले ही एक गार्ड दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed