{"_id":"615217938ebc3e058c2ef04f","slug":"threat-call-on-pmo-and-dgp-office-lucknow-news-lko5975669160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना काम कराने के लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री कार्यालय व डीजीपी कार्यालय पर की धमकी भरी कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना काम कराने के लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री कार्यालय व डीजीपी कार्यालय पर की धमकी भरी कॉल
विज्ञापन
काम कराने के लिए पीएमओ, रक्षामंत्री व डीजीपी दफ्तर में की गई कॉल।
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, एसीएस होम और डीजीपी के कार्यालय में सरकारी नंबर पर एक धमकी भरी कॉल आई। कॉलर ने कानपुर विकास प्राधिकरण में उसका काम नहीं करने पर अंजाम भुगतने को कहा।
दारुलशफा चौकी प्रभारी अरविंद राय की तहरीर पर हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, शुरूआती पड़ताल में सामने आया है कि धमकी देने वाला नाबालिग छात्र है। जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
दारुलशफा चौकी प्रभारी अरविंद राय ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें कहा कि अलग-अलग कई नंबरों से प्रधानमंत्री कार्यालय, गृहमंत्री कार्यालय, अपर मुख्य सचिव गृह, रक्षा मंत्री कार्यालय, डीजीपी कार्यालय, डीएम कानपुर और कानपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय के सरकारी नंबरों पर कॉल आ रही है।
विज्ञापन
तहरीर के मुताबिक कॉल करने वालों ने कहा कि कानपुर विकास प्राधिकरण में उसके कुछ कार्य हैं। यदि उसे जल्द नहीं किया गया तो अंजाम वक्त बताएगा।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी नाबालिग छात्र है। वह मानसिक रूप से बीमार है। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक दरोगा अरविंद राय की तहरीर पर धमकी, रंगदारी मांगने, जालसाजी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा किया गया है।
प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी
अमीनाबाद के कसाई बाड़ा लाटूश रोड निवासी आफाक ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की। इसकी जानकारी होने पर अमीनाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक सूर्यबली पांडेय के मुताबिक आफाक ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो लगाकर पोस्ट किया गया था। इंस्पेक्टर अमीनाबाद सूर्यबली पांडेय ने तहरीर दी। इस पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।