फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thousand new buses will be purchase for kumbh mela

कुंभ मेले में जाने के लिए यात्रियों को मिलेंगी ये बेहतर सुविधाएं

Sat, 03 Mar 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Mar 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
thousand new buses will be purchase for kumbh mela
- फोटो : amar ujala

अगले साल इलाहाबाद में लगने वाले कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए सभी कार्यों को समय से पूरा करने केनिर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कुंभ केदौरान तीर्थयात्रियों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक हजार नई बसों की व्यवस्था दिसंबर तक करने को कहा है।

विज्ञापन


उन्होंने संगम समेत अन्य पर्यटक स्थलों तक जाने के लिए ट्रेन, विदेशी पर्यटकों के ठहरने, मेला क्षेत्र के नजदीक के गांवों में सड़क और हैंडपंप लगाने समेत अन्य कामों को समय सीमा के भीतर करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव ने  शास्त्री भवन स्थित सभागार में कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

 

हवाई सेवा उपलब्ध कराने के लिए झूंसी थाने के पास हेलीपैड का निर्माण जल्द पूरा कराने को कहा है। रेलवे से संबंधित कार्यों के लिए जल निगम एवं नगर निगम द्वारा कराये जा रहे पाइपलाइन शिफ्टिंग कार्य को 17 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मेले के दौरान चिकित्सा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का निर्देश देते हुए मुख्य सचिव ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में जरूरी उपकरणों व दवाइयों की व्यवस्था करने को कहा है।उन्होंने प्रयागराज मेला प्राधिकरण में दो अपर मेला अधिकारी व उप मेला अधिकारी और एक वित्त नियंत्रक समेत अन्य स्वीकृत पदों पर अधिकारियों को शीघ्र तैनात करने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed