कुंभ मेले में जाने के लिए यात्रियों को मिलेंगी ये बेहतर सुविधाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल इलाहाबाद में लगने वाले कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए सभी कार्यों को समय से पूरा करने केनिर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कुंभ केदौरान तीर्थयात्रियों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक हजार नई बसों की व्यवस्था दिसंबर तक करने को कहा है।
उन्होंने संगम समेत अन्य पर्यटक स्थलों तक जाने के लिए ट्रेन, विदेशी पर्यटकों के ठहरने, मेला क्षेत्र के नजदीक के गांवों में सड़क और हैंडपंप लगाने समेत अन्य कामों को समय सीमा के भीतर करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव ने शास्त्री भवन स्थित सभागार में कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की।
हवाई सेवा उपलब्ध कराने के लिए झूंसी थाने के पास हेलीपैड का निर्माण जल्द पूरा कराने को कहा है। रेलवे से संबंधित कार्यों के लिए जल निगम एवं नगर निगम द्वारा कराये जा रहे पाइपलाइन शिफ्टिंग कार्य को 17 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया है।
मेले के दौरान चिकित्सा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का निर्देश देते हुए मुख्य सचिव ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में जरूरी उपकरणों व दवाइयों की व्यवस्था करने को कहा है।उन्होंने प्रयागराज मेला प्राधिकरण में दो अपर मेला अधिकारी व उप मेला अधिकारी और एक वित्त नियंत्रक समेत अन्य स्वीकृत पदों पर अधिकारियों को शीघ्र तैनात करने का भी निर्देश दिया।