{"_id":"5fa41adb651ac5707044064e","slug":"this-year-in-up-tet-exam-will-not-have-held-due-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के कारण यूपी में इस साल नहीं होगी टीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के कारण यूपी में इस साल नहीं होगी टीईटी परीक्षा
Thu, 05 Nov 2020 09:01 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 05 Nov 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
tet
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में इस साल शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 का आयोजन नहीं कराया जाएगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव की ओर से शासन को टीईटी कराने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन शासन ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से करीब दो महीने पहले प्रदेश में इस वर्ष टीईटी-2020 कराने का प्रस्ताव शासन को दिया गया था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। विभाग के अधिकारी ने बताया कि टीईटी में करीब पंद्रह लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होते हैं। कोरोना संक्रमण के बीच इतनी बड़ी परीक्षा का आयोजित कराना चुनौतीपूर्ण कार्य है। अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र पहुंचने, परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था सहित अन्य संक्रमण से बचाव की व्यवस्था करना मुश्किल भरा काम है। लिहाजा शासन फिलहाल टीईटी कराने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन
परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि शासन ने टीईटी कराने पर निर्णय नहीं किया है। टीईटी कराने के लिए कम से कम तीन महीने का समय आवश्यक है। उनका कहना है कि 2020 में टीईटी कराना संभव नहीं है, 2020 की टीईटी को शासन की मंजूरी मिलने पर अगले वर्ष 2021 में शास आयोजित कराया जाएगा।
विज्ञापन