फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This prediction regarding rain, fog and cold will no longer happen in UP

यूपी: फिलहाल थम जाएगा बादल और बारिश का दौर, कोहरे और सर्दी को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Fri, 08 Dec 2023 07:40 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 08 Dec 2023 07:40 AM IST
सार

यूपी में चक्रवाती तूफान लौट चुका है। ऐसे में शुक्रवार से बादल-बारिश का दौर फिलहाल थम जाएगा। इसके साथ ही लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में सर्द रातों का सिलसिला शुरू होगा।

विज्ञापन
This prediction regarding rain, fog and cold will no longer happen in UP
छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी का मौसम अब सामान्य होने वाला है। चक्रवात से हुआ बदलाव स्थिर होने के बाद बारिश का दौर फिलहाल थम जाएगा। दिन में अब धूप निकलने की संभावना है। गुरुवार को दिन में हल्की गर्मी भी महसूस की गई, हालांकि अब रात सर्द होने जा रही हैं। 
विज्ञापन


यूपी में चक्रवाती तूफान लौट चुका है। ऐसे में शुक्रवार से बादल-बारिश का दौर फिलहाल थम जाएगा। इसके साथ ही लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में सर्द रातों का सिलसिला शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पश्चिम यूपी में भी तापमान गिरेगा, लेकिन धीमी गति से। 
विज्ञापन


सुबह हल्के कोहरे के साथ रात में पारा गिरेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक पारे को लेकर कोई अलर्ट तो नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे कोहरा बढ़ेगा। फिलहाल सघन कोहरा नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में रात का पारे में क्रमिक रूप से चार से पांच डिग्री की गिरावट आएगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश में दो से तीन डिग्री कमी आने के आसार हैं। धूप खिली रहने से दिन में राहत रहेगी। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रहा। दिन और रात के पारे में बुधवार को एक डिग्री से भी कम का बदलाव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed