अखिलेश बोले, यह बजट तो चुनाव वाला भी नहीं निकला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी पर कसा तंज
अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार चलाने वाले संयासी हैं, योगी हैं, वह सरकार चलाने को कब समझेंगे। इसलिए जैसी जिसकी समझ वैसा उसका बजट। न कुछ नया है और जो था वह भी खो दिया।
किसानों के लिए कुछ नहीं
अखिलेश ने कहा कि बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं। किसान को उम्मीद थी कि केंद्र और राज्य सरकार उनकी किस्मत बदलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बेरोजगारी खत्म करने का कोई प्रावधान नहीं। गन्ने सूख रहे हैं, सरकार चीनी बाहर से मंगा रही है लेकिन उसे किसानों की फिक्र नहीं है। जो खाद कम की गई उसकी आपूर्ति के लिए कुछ नहीं किया गया। गौ बचाने के लिए कुछ भी खास नहीं किया ४२ हजार रुपये हर गांव को देने के लिए क्या गाय बच जाएगी ।
गरीबों को नहीं मिल रहा इलाज
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के लिए भी नहीं है। गरीबों को इलाज नहीं मिल रहा है। सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए भले ही पैसा न देते लेकिन गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए जरूर कुछ करना चाहिए था। वहां के मेडिकल स्टाफ को पीजीआई के बराबर सहूलियते मिलें, भत्ते मिले। सपा सरकार ने यह प्रयास शुरू कर दिया था। लोहिया और केजीएमयू के कर्मचारियों को पीजीआई के समान वेतन मिलने लगा था। तैयारी यह थी कि हर मेडिकल कॉलेज को यह सुविधा मिलने लगेगी। बजट में कोई नया मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रविधान नहीं किया गया। जो बन भी रहे हैं, उनको पूरा करने के लिए भी बजट में कोई इंतजाम नहीं हैं।
लॉ एंड ऑडर को भी कुछ नहीं दिया
सबसे महत्वपूण सवाल लॉ एंड ऑडर का है। हमारी सरकार में इसे सुधारने के लिए जो भी काम चल रहा था वह भी आधा अधूरा पड़ा है। हमारी सरकार में जो पुलिस भवन बन रहा था वह भी अधूरा पड़ा है और सरकार इन्हें इस लिए पूरा नहीं कर रही है कि पिछली सरकार को इसका लाभ न मिल जाए। अगर हमारी सरकार होती तो न जाने कितनी इनोवा 100 नंबर के लिए आ जातीं। ताकि सिपाही मौके पर समय पर पहुंच जाते।
एक्सप्रेस वे के लिए पैसा नकाफी
सपा सरकार में जो काम चल रहे थे उन्हें धीमा करके अब बजट दिया जा रहा है। एक्सप्रेस वे के लिए जो पैसे दिए गए हैं उससे तो रास्ते की घास भी साफ नहीं होगी। केवल एक हजार कारोड़ में तो खेतों की मेढ़ भी नहीं हट पाएगी। ऐसे तो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बन चुका। सपा में इसकी जमीन लेने के लिए 70 प्रतिशत काम हो चुका था। वहीं इस सरकार को दो साल हो चुके हैं अभी तक घास तक नहीं हटा पाई है। गोरखपुर- बुंदेलखंड कब जुड़ेगा पता नहीं। जो पैसा कैंसर संस्थान के लिए दिया गया है उससे कुछ नहीं बनने वाला। सरकार ने जो 22 करोड़ पेड़ पौधे लगाने का फैसला लिया है उससे लिए प्रदेश में जमीन ही कहां है।