फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thirty six thousands teachers did not get salary from last three months.

68500 सहायक शिक्षक भर्ती: 36 हजार नवचयनित शिक्षकों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

Sat, 16 Feb 2019 03:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Feb 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
thirty six thousands teachers did not get salary from last three months.

68500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित 41556 अध्यापकों में से 36 हजार को तीन माह से वेतन नहीं मिला है।

विज्ञापन


यह स्थिति इन शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन न हो पाने की वजह से उत्पन्न हुई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी बीएसएस को नवचयनित शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का जल्द सत्यापन कराकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

इन शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद ही वेतन का भुगतान होगा। तीन महीने से अधिक समय में सभी जिलों से मात्र 5395 शिक्षकों के ही प्रमाण पत्रों का सत्यापन हुआ है। लिहाजा इन्हीं 5219 शिक्षकों को वेतन का भुगतान हुआ है।

विज्ञापन

प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दिया आदेश

परिषद की सचिव रूबी सिंह ने सभी बीएसए को प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिक्षकों से शपथ पत्र भी लिया जाएगा कि भविष्य में प्रमाण पत्र गलत साबित हुआ तो उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक दस्तावेज सत्यापन का कार्य अब तेजी से शुरू हुआ है। शिक्षकों को मार्च में एक साथ चार महीने का वेतन भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed