{"_id":"5bcde0debdec22697f67fc1d","slug":"thirty-one-pcs-officers-promoted-to-ias","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"31 पीसीएस अफसरों का आईएएस संवर्ग में प्रमोशन, नहीं खुलेंगे तीन के लिफाफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 पीसीएस अफसरों का आईएएस संवर्ग में प्रमोशन, नहीं खुलेंगे तीन के लिफाफे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 22 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
प्रमोशन
- फोटो : amar ujala
संघ लोक सेवा आयोग में सोमवार को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में प्रदेश के 31 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में पदोन्नति की सिफारिश की गई है। तीन अधिकारियों की पदोन्नति के लिफाफे बंद रहेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से आयोग की सिफारिशों पर अधिसूचना जारी होने के बाद प्रदेश सरकार अफसरों के प्रमोशन आदेश जारी कर देगी।
विज्ञापन
समिति ने 2017 की 34 रिक्तियों की तुलना में अफसरों की पदोन्नति पर विचार किया। इनमें सभी 34 पदों के लिए पदोन्नति की सिफारिश की गई। तीन वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों 1986 बैच के जितेंद्र बहादुर सिंह- प्रथम व 1994 बैच के उदयी राम व भीष्म लाल के खिलाफ अलग-अलग मामलों में जांच लंबित होने से लिफाफे बंद रखने की संस्तुति की गई।
विज्ञापन
पिछले वर्ष की डीपीसी में भी इन अफसरों के लिफाफे बंद रखे गए थे। अन्य 31 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नति की सिफारिश समिति ने कर दी है। इनमें 12 पीसीएस अधिकारी 1996 बैच के और 19 अधिकारी 1997 बैच के हैं।
Trending Videos
ये पीसीएस अफसर बने आईएएस
1996 बैच : रेनू तिवारी (सीडीओ सहारनपुर), शेष मणि पांडेय (सीईओ भदोही डवलपमेंट अथॉरिटी), राकेश कुमार मिश्र-द्वितीय (एसीईओ नोएडा)। राकेश कुमार- प्रथम (सीडीओ रायबरेली), अवनीश कुमार शर्मा (नगर आयुक्त मुरादाबाद), राम नरायन सिंह यादव (विशेष सचिव नियोजन), राम नेवास (सीडीओ मथुरा), संतोष कुमार (अपर खाद्य आयुक्त लखनऊ), राजेश कुमार त्यागी (सीडीओ देवरिया), मनोज कुमार (सीडीओ अमेठी), राधेश्याम (सीडीओ सुल्तानपुर) और शेष नाथ (आरएफसी कानपुर नगर।
1997 बैच के ये अधिकारी हुए प्रमोट
1997 बैच : नीरज शुक्ला (विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), उमेश मिश्रा (विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), रविशंकर गुप्ता (नगर आयुक्त अयोध्या, फैजाबाद) और राजेश कुमार राय (रजिस्ट्रार केजीएमयू)। उमेश प्रताप सिंह (डायरेक्टर सूडा), चंद्र प्रकाश सिंह (नगर आयुक्त गाजियाबाद), हरि प्रताप शाही (विशेष सचिव नगर विकास), प्रेम प्रकाश सिंह (नगर आयुक्त गोरखपुर), शत्रुघ्न सिंह (निदेशक आईसीडीएस), अरुण प्रकाश (नगर आयुक्त आगरा), रण विजय यादव (अपर आयुक्त लखनऊ), राजाराम (अपर आयुक्त कानपुर नगर), राम सिंहासन प्रेम (सीडीओर महराजगंज)। चंद्र शेखर (विशेष सचिव बेसिक शिक्षा), ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (सहायक निदेशक सूचना लखनऊ), मंगला प्रसाद सिंह (सचिव विकास प्राधिकरण लखनऊ), राजेश कुमार पांडेय (विशेष सचिव आवास लखनऊ), दिनेश चंद्र (सीडीओ अलीगढ़) और डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया (सचिव यूपीएसएसएससी)।