फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thirty district will be equipped with toilet till december

दिसंबर तक यूपी के 30 जिले खुले में शौच मुक्त हो जाएंगे, बोले सीएम योगी

Tue, 03 Oct 2017 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Oct 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
thirty district will be equipped with toilet till december
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली, हापुड़, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर और गाजियाबाद जिलों को खुले में शौच मुक्त घोषित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 2019 में प्रदेश को खुले में शौच मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि 2022 में देश की स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश को गंदगी, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, अलगाववाद से मुक्त करने के संकल्प को सिद्धी तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


सोमवार को महात्मा गांधी की 148वीं जयंती के उपलक्ष्य में विधानसभा के तिलक हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 31 दिसंबर तक प्रदेश के 30 जिले खुले में शौच मुक्त हो जाएंगे। गंगा के किनारे 25 जिलों के 1627 गांवों को खुले में शौच मुक्त घोषित किया है। भारत सरकार ने भी उसका सर्वे कर प्रमाण पत्र खुले में शौच मुक्त करने का प्रमाण पत्र दिया है।
विज्ञापन


राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में यूपी के छह जिले ओडीएफ घोषित होना प्रतीत करता है कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की ओर अग्रसर है। स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने सराहनीय कार्य करने पर राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर और मेरठ के जिलाधिकारी सहित कुल 30 अधिकारियों, कर्मचारियों और समाज सेवियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह, मेरठ के जिलाधिकारी समीर वर्मा, गौतमबुद्ध नगर के मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मेरठ की मुख्य विकास अधिकारी अरायका अखौरी, गौतमबुद्ध नगर के जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह और मेरठ के जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार शर्मा को स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष सर्वाधिक शौचालय निर्माण कराने के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी

thirty district will be equipped with toilet till december
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : डेमो
मेरठ के शकुंतला मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता को स्वयं के पैसे से 1650 शौचालय निर्माण कराने के लिए सम्मानित किया गया। गुप्ता की जगह उनकी पत्नी ने स्मृति चिंह और प्रमाण पत्र प्राप्त किया। कानपुर देहात की निगरानी समिति की सदस्य रामकली, महाराजगंज के सफाई कर्मी श्रीनिवासन, हापुड़ के दिव्यांग सफाई कर्मी गौरव कुमार और बिजनौर के अध्यापक कृष्ण कुमार को सम्मानित किया गया।

सराहनपुर की ग्राम प्रधान राजबाला, अलीगढ़ के सफाई कर्मी सत्यपाल, हाथरस के ग्राम प्रधान विनोद कुशवाहा और मिर्जापुर के सहायक विकास अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। अलीगढ़ नगर निगम के आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त अविनाश सिंह, बिजनौर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, अमरौहा की गजरौला नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी बिजेन्द्र सिंह पाल, अलीगढ़ के हरदुआगंज नगर पंचायत  की अधिशासी अधिकारी महिमा, लखनऊ नगर निगम के सफाई निरीक्षक  आशीष पांडेय,  सफाई निरीक्षक चेतन कुमार सिंह, गाजियाबाद नगर निगम के राजस्व निरीक्षक कयामुद्दीन, इलाहाबाद नगर निगम के सफाई कर्मचारी सुरेश को भी सम्मानित किया गया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) में सराहनीय कार्य करने पर प्रतापगढ़ के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आर.के. नैय्यर, मेरठ के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राज कुमार, कानपुर नगर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक शुक्ला, जिला प्रतिरक्षण अधकारी डॉ. कैप्टन आशुतोष कुमार और लखनऊ के जिला मलेरिया अधिकारी धीरेन्द्र कुमार शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। बुलंदशहर के युवक निकुंज तोमर को भी सम्मानित किया जाना था, पर वे किसी कारणवश आ नहीं सके।

स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले जिलाधिकारियों को सम्मानित करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मेरठ और गौतमबुद्ध नगर भी खुले में शौच मुक्त होने की जानकारी मिली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें पहले इसकी सूचना देनी चाहिए थी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के अंत में मेरठ और गौतमबुद्ध नगर जिले को भी खुले में शौच मुक्त घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed