फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   third phase voting for uttar pradesh nagar nikay election.

यूपी निकाय चुनाव के अंतिम चरण में 58.65 प्रतिशत मतदान, एक दिसंबर को घोषित होंगे नतीजे

Thu, 30 Nov 2017 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Nov 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
third phase voting for uttar pradesh nagar nikay election.
बाराबंकी में मतदान के बाद सेल्फी लेती युवा मतदाता। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

यूपी नगर निकाय चुनाव के तीसरे एवं अंतिम दौर के चुनाव में थोड़ा उत्साह नजर आया। बुधवार को 26 जिलों में हुए चुनाव में 58.65 फीसदी मतदान हुआ। 2012 निकाय चुनाव की तुलना में 7.08 फीसदी की बढ़त है।

आखिरी दौर में कानपुर देहात में सर्वाधिक 73.46 प्रतिशत और मुरादाबाद में सबसे कम 48.47 फीसदी मतदान हुआ। अंतिम दौर में भी नगर पंचायतों के मतदाताओं ने नगर निगमों के मतदाताओं को आईना दिखाया और जमकर मतदान किया। अब सबकी नजरें शुक्रवार को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

विज्ञापन


बरेली, झांसी, सहारनपुर, मुरादाबाद और फिरोजाबाद नगर निगम के साथ 76 नगर पालिका परिषदों और 152 पंचायतों में मतदान हुआ।

नगर निगम क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही भीड़ कम रही, लेकिन नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत चुनाव के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह दिखा। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं के साथ निर्दलीय प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने भी मतदाताओं को घर से बूथ तक लाकर मतदान कराने के लिए हरसंभव कोशिश की। कई मतदान केंद्रों के बाहर शांति व्यवस्था बनाने और प्रत्याशियों व समर्थकों के बीच टकराव रोकने के लिए पुलिस को मशक्कत भी करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में हुआ मतदान-
सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, महोबा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चंदौली, जौनपुर और मिर्जापुर।

तीसरे चरण में जिलों में हुआ मतदान का प्रतिशत

third phase voting for uttar pradesh nagar nikay election.

एटा- 57.56
औरैया- 63.4
कन्नौज- 67.38
कुशीनगर- 66.44
कानपुर देहात- 73.76
चन्दौली- 65.91
जौनपुर- 54.91
झांसी- 57.52

फतेहपुर- 58.89
फिरोजाबाद- 55.79
बरेली- 53.17
बुलंदशहर- 62.68
बलरामपुर- 57.05
बागपत- 67.14

बाराबंकी- 57.54
मऊ- 58.97
मुरादाबाद- 48.47
महाराजगंज- 72.92
महोबा- 69.98
मीरजापुर- 56.87

रायबरेली- 54.7
लखीमपुर खीरी- 58.19
सम्‍भल- 57.18
सहारनपुर- 67.98
सिद्घार्थ नगर- 64.99
सीतापुर- 58.58

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed