{"_id":"6a2b1d84b5028f865007778e","slug":"thieves-made-off-with-jewelry-and-cash-from-four-houses-lucknow-news-c-13-lko1070-1777975-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चार घरों से जेवर और नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चार घरों से जेवर और नकदी ले गए चोर
Fri, 12 Jun 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज, तालकटोरा और इंदिरानगर इलाकों में चोरों ने चार घरों से लाखों रुपये के जेवर, आभूषण और नकदी चुरा ली। पीड़ितों ने संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
ठाकुरगंज के हुसैनाबाद निवासी अनवर इस्लाम के अनुसार, उनकी पत्नी बुशरा बेग ने मार्च 2021 में जेवर बेड में रखे थे। आठ जून को शादी समारोह में जाने के लिए बेड खोला गया तो जेवर गायब मिले। तालकटोरा के बादशाह खेड़ा निवासी सुषमा ने बताया कि नौ जून की रात करीब 3:30 बजे चोर घर में घुसे और गहने व 15 हजार रुपये लेकर भाग निकले। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इंदिरानगर की सरस्वती विहार कॉलोनी में गिरीश चंद्र पटेल के मकान से पांच जून को आभूषण चोरी हुए। इसी तरह बसेरा कॉलोनी निवासी यशवंत सिंह के घर से 1.80 लाख रुपये नकदी और कीमती गहने पार हो गए। संबंधित थानों के इंस्पेक्टर मुताबिक मामलों की तफ्तीश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम लगी है।