{"_id":"6a1f40aeb97b7302f5061fe6","slug":"thieves-broke-into-a-house-consumed-cold-drinks-and-beer-and-made-off-with-jewelry-worth-10-lakh-rupees-and-a-tv-lucknow-news-c-13-lko1070-1765300-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर में घुसे चोर, कोल्ड ड्रिंक व बीयर पी 10 लाख के जेवर और टीवी उठा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर में घुसे चोर, कोल्ड ड्रिंक व बीयर पी 10 लाख के जेवर और टीवी उठा ले गए
Wed, 03 Jun 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बिजनौर के न्यू रहीमाबाद, सुभाष नगर निवासी अधिवक्ता शालिनी श्रीवास्तव के मकान का ताला तोड़कर चोर 10 लाख रुपये के जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने फ्रिज में रखी कोल्ड ड्रिंक और बीयर पी, नमकीन खाई और फिर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। सीसीटीवी कैमरे में मुंह पर गमछा बांधे दो चोर दिखे हैं।
अधिवक्ता शालिनी श्रीवास्तव के अनुसार, उनके पति शेखर सीआरपीएफ में हैं। 30 मई को वह पति और परिवार के साथ पैतृक निवास लखीमपुर गई थीं। 31 मई की देर रात 12:04 बजे मुख्य द्वार का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 10 लाख रुपये के जेवर, 20 हजार नकद, स्मार्ट टीवी और सेट-टॉप बॉक्स चोरी कर लिया। एक जून को पड़ोस में रहने वाली महिला ने उन्हें चोरी की सूचना दी। वहीं, बिजनाैर पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।