फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thief snached infront of police

लखनऊ में पुलिस के सामने युवती हो गई अपराध की शिकार

Mon, 20 Jun 2016 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Jun 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
thief snached infront of police

लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में रविवार रात फीनिक्स माल से फिल्म देखकर लौट रही युवती की बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। वारदात पुलिस जीप के सामने हुई। 

विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े मगर बदमाश बाइक से फर्राटा भरते भाग निकले। बदमाशों का पीछा करने की बजाय सुबह थाने आने की बात कहकर टरका दिया।

पुलिस के मुताबिक, बाजारखाला इंद्राणी नगर निवासी हरिशंकर जायसवाल परिवार संग फीनिक्स माल से फिल्म देखने गए थे। उनकी भतीजी अर्तिका की बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस जीप के सामने चेन खींच ली। 
विज्ञापन


शोर मचाने पर राहगीरों ने बदमाशों का पीछा किया मगर वह नहीं मिले। पीड़ित युवती परिवार संग पुलिस जीप पास पहुंची और लूट की बात कही। यह सुनकर भी पुलिसकर्मी बदमाशों को दबोचने की बजाय सुबह थाने आने की सलाह देकर टरका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी मंजिल सैनी से करने की बात कही है। हालांकि देर रात परिवारवाले थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है समय रहते ही पुलिस बदमाशों को दबोचने के लिए नाकाबंदी करती तो शायद बदमाश दबोचे जा सकते थे मगर पुलिस लापरवाह बनी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed