लग्जरी कार में आए चोर, उठा ले गए चार बकरियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिठूर में मंगलवार देर रात लग्जरी कार से आए बदमाशों ने किसान राम प्रसाद की कोठरी का ताला तोड़कर चार बकरियां पार कर दी। राम प्रसाद के शोर मचाने पर गांव के लोगों के पीछा करने पर बदमाशों ने पथराव किया और कार में बैठकर भाग निकले।
मंधना पुलिस चौकी में राम प्रसाद ने तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस चाहे तो कैबिनेट मंत्री आजम खान की भैस की तरह उनकी बकरियां भी ढूंढ सकती है। मोहनपुर गांव निवासी राम प्रसाद प्रजापति ने 12 से ज्यादा बकरियां पाल रखी है।
वह घर के पास बनी कोठरी में बकरियों को रात में बंद कर देते हैं। राम प्रसाद ने बताया कि देर रात खटपट की आवाज से उनकी नींद खुल गई।
लोगों ने देखा, इनोवा में बकरी लाद रहे थे
वह घर से निकले तो चार-पांच बदमाश बकरियां उठाकर इनोवा में लाद रहे थे। उनके शोर मचाने पर बेटा विशाल और गांव के कई और लोग घरों से बाहर आ गए।
भीड़ देख बदमाश घबरा गए और पथराव शुरू कर दिया। सभी लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर दुबक गए और बदमाश चार बकरियां लेकर कार में बैठकर भाग निकले।
रात में ही उनकी नातिन ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। पुलिस आई और छानबीन की औपचारिकता निभाकर लौट गई। बिठूर इंस्पेक्टर के मुताबिक बकरी चोरी रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।