फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   these trains to remain cancelled till 15 jan

अब 15 जनवरी तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें

Sat, 28 Dec 2013 09:41 PM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Dec 2013 09:41 PM IST
विज्ञापन
these trains to remain cancelled till 15 jan

पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई है।

विज्ञापन


कोहरे के कारण रेलवे ने 21 से 30 दिसंबर तक जिन ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया था उन्हें अब 15 जनवरी तक निरस्त कर दिया गया है।

इन ट्रेनों में सुल्तानपुर पैसेंजर और कानपुर मेमू भी शामिल हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि निरस्त होने वाली सभी ट्रेनें पैसेंजर और मेमू हैं।

कोहरे के कारण इन ट्रेनों का संचालन बुरी तरह लड़खड़ा गया था। सुल्तानपुर पैसेंजर रद होने के कारण बड़ी संख्या में दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर जाने के लिए यात्री बसों का सहारा ले रहे हैं। इसके अलावा लखनऊ-प्रतापगढ़ पैसेंजर और लखनऊ-बाराबंकी मेमू के रद होने की वजह से भी यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दैनिक यात्री अधर में
इस बार आम यात्रियों के ट्रेनों  के पहिए थमने से दैनिक यात्री बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। लखनऊ से कानपुर, प्रयाग, बाराबंकी और सुल्तानपुर जाने वाले करीब दो हजार दैनिक यात्रियों के लिए रेलवे का विकल्प ही समाप्त हो गया है।

पहले रेलवे ने 30 दिसंबर तक इन ट्रेनों  को रद करने का आदेश दिया था, अब इसकी अवधि 15 जनवरी तक बढ़ाए जाने से यात्री परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed