फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   these political wives are richer than husbands

यहां नेताओं से ज्यादा अमीर हैं उनकी बीवियां

Sat, 05 Apr 2014 03:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Apr 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
these political wives are richer than husbands

लोकसभा चुनाव में लखनऊ सीट से नामांकन करने वाले बसपा के नकुल दुबे से ज्यादा चल संपत्तियां उनकी पत्नी के पास हैं। मोहनलालगंज सीट से पर्चा दाखिल करने वाली सुशीला सरोज के पास अपने पति से कही ज्यादा चल संपत्तियां है।

विज्ञापन


सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज के पास जहां 1.32 करोड़ तो वहीं उनके पति के पास 64.34 लाख  की चल संपत्तियां हैं।

इसी तरह बसपा प्रत्याशी नकुल दुबे की 27.87 लाख की चल संपत्तियों के मुकाबले उनकी पत्नी के पास 32.58 लाख की चल संपत्तियां हैं।

अचल संपत्ति के नाम पर सुशीला सरोज के पास जहां 4.06 करोड़ तो वहीं उनके पति के पास सिर्फ 58.07 लाख की भूसंपत्तियां हैं।

अचल सम्पत्ति के साथ पत्नी के पास हथियार भी

these political wives are richer than husbands

इस मामले में बसपा प्रत्याशी नकुल दुबे आगे हैं। उनके पास जहां 1.55 करोड़ की अचल संपत्ति है, वहीं पत्नी के पास अचल संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को नामांकन के तीसरे दिन नकुल दुबे व सुशीला सरोज समेत नौ लोगों ने नामांकन किया।

सुशीला के पास जेवर, रिवाल्वर, राइफल और भूसंपत्ति शुक्रवार को नामांकन के साथ दाखिल घोषणा पत्र में सुशीला सरोज ने अपने पास 5.38 करोड़ और पति के पास 1.22 करोड़ की अचल सम्पति का ब्यौरा दिया है।

सपा की वर्तमान सांसद सुशीला सरोज के पास चल संपत्तियों के बतौर 1.32 करोड़ में नगद 50 हजार, छह बैंक खातों में 96.94 लाख और शेयर व इन्वेंस्टमेंट के बतौर 21.58 लाख जमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हीरे जवाहरात के साथ ही फॉर्म हाउस भी है इनके पास

these political wives are richer than husbands

इसके अलावा सुशीला के पास 3.40 लाख की कीमत वाली फोर्ड इंडिवर, 90 हजार कीमत वाला मिनी ट्रक, नौ लाख के सोने के जेवर और तीन लाख के हीरे के जेवर के साथ 5.72 लाख की गैस एजेंसी, सांसद कोटे से खरीदी गई एक रिवॉल्वर व निजी सुरक्षा को ली गई राइफल भी है।

इसके साथ ही 4.06 करोड़ कीमत वाली अचल संपत्तियों में सुशीला के पास रहमानपुर लखनऊ में फार्म हाउस, 1.53 करोड़ की कृषि योग्य जमीन 37.95 लाख का गोदाम व शोरूम व इंदिरा नगर में दो करोड़ की बाजार कीमत का आवासीय भवन भी शामिल है।

सुशीला सरोज पर बीकेटी थाने में धारा 427 आईपीसी के तहत दर्ज एक वाद भी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां विचाराधीन है।

विज्ञापन

सम्प‌त्ति के साथ 29 लाख की देनदारी भी

these political wives are richer than husbands

लखनऊ संसदीय सीट से नामांकन दाखिल करने वाले नकुल दुबे द्वारा दर्शायी गई 27.87 लाख की चल संपत्तियों में 50 हजार नगद, बैंक खातों में 12.45 लाख सहित 14 लाख के एफडीआर लाखों की बीमा पॉलिसी, के साथ ही 7 लाख कीमत वाला एक टोयटा क्वालिस वाहन मुख्य तौर पर है।

जबकि अचल संपत्तियों के बतौर नकुल दुबे के पास 1.55 करोड़ की संपत्तियों में लखनऊ के विकास नगर में 50 लाख व बीकेटी में 45 लाख की बाजार कीमत वाला आवासीय भवन और गाजियाबाद में बापूधाम योजना में 60 लाख की कीमत का प्लॉट मौजूद है।

इसके साथ ही नकुल दुबे पर मकान व अन्य ऋण के बतौर 29 लाख की देनदारी भी है।

पांच साल में लगभग तीन करोड़ बढ़ गयी सम्पत्ति

these political wives are richer than husbands

पांच साल में 2.75 करोड़ बढ़ी सुशीला की संपत्तियां पांच साल पहले वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे में सुशीला सरोज ने अपनी चल संपत्ति के बतौर 46.09 लाख और अचल संपत्तियां 2.17 करोड़ की दर्शाई थीं।

बतौर सांसद पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाली सुशीला सरोज की चल अचल संपत्तियों में इस दौरान 2.75 करोड़ की बढ़ोतरी हुई।

इसमें चल संपत्तियों के बतौर सुशीला के पास 86 लाख व अचल संपत्तियों के बतौर 1.89 करोड़ की वृद्धि हुई।

नकुल और अविनाश की सम्पत्ति

these political wives are richer than husbands

इसी तरह बसपा प्रत्याशी नकुल दुबे की चल संपत्तियों में भी दो साल में 8.20 लाख की बढ़ोतरी हुई।

वर्ष 2012 में विधायकी चुनाव के दौरान नकुल दुबे द्वारा दाखिल घोषणा पत्र में 19.97 लाख की चल व 1.25 करोड़ की अचल संपत्तियां बताई गई थीं। दो साल में नकुल दुबे की चल संपत्तियों में 7.90 लाख और अचल संपत्तियों में 30 लाख की वृद्धि हुई है।

अविनाश चंद्र जैन की सम्पत्ति
चल संपत्तियां-26.90 लाख (नगदी 1.69 लाख, बैंक में 5.11 लाख, सोने के जेवर 9 लाख सहित पत्नी के पास भी 37.12 लाख की चल संपत्तियां हैं।

अचल संपत्ति-खुद के नाम कोई नहीं (पत्नी के नाम 50 लाख की अचल संपत्ति के बतौर एक आवासीय मकान है।

अरे इनके पास तो सिर्फ पचास हजार्

these political wives are richer than husbands

अशोक पांडेय
चल संपत्तियां -- 6.50 लाख ( नगदी 35 हजार, बैंक में 2.50 लाख एक मारूति वैगनार कार व 100 ग्राम सोने के गहने व एक किग्रा चांदी)
अचल संपत्ति --: 15 लाख (विरासती संपत्ति के बतौर कृषि योग्य भूमि)  

मीना रावत
चल संपत्तियां-50 हजार (हाथ में नगदी के बतौर)
अचल संपत्तियां(भूमि भवन सहित) -- कोई नहीं

घनश्याम सिंह
चल संपत्तियां-39.90 लाख ( कैश 1.27 लाख , बैंक में 30 लाख, निवेश 45 हजार और 52 हजार बाजार मूल्य की एक मोटरसाइकिल व 85 हजार रुपया के सोने के जेवर इत्यादि शामिल हैं।
अचल संपत्तियां-37 लाख ( आवासीय भवन)

तारा पाटकर के पास भी सिर्फ 82 हजार की सम्पत्ति

these political wives are richer than husbands

तारा पाटकर
चल संपत्तियों के बतौर दर्शायी कुल राशि 82 हजार
अचल संपत्ति-कोई नहीं

सरताज अहमद
चल संपत्तियां-6.94 लाख (बैंक खाते में एक हजार, एलआईसी 6 लाख व 63 हजार की एक मोटरसाइकिल)
अचल संपत्ति-कोई नहीं

बजरंग लाल साहू
चल संपत्तियां-1.47 लाख ( नगदी 40 हजार, बैंक में 17 हजार और तीन तोला सोने के गहने)
अचल संपत्ति-कोई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed