फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   these are four steps taken by cm yogi adityanath to crack his hindu leader image

वो 4 कदम, जो बदल रहे हैं CM योगी की हिंदूवादी नेता की छवि

Fri, 14 Apr 2017 01:12 PM IST
amarujala.com, Presented By: विजय जैन
amarujala.com, Presented By: विजय जैन Updated Fri, 14 Apr 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
these are four steps taken by cm yogi adityanath to crack his hindu leader image
सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आते ही जब ताबड़तोड़ फैसले लेने शुरू क‌िए थे तो उनकी हिन्दू कट्टरवादी छवि पर सवाल उठने लगे थे। लोगों का कहना था कि हिंदू छवि के चलते सीएम योगी दूसरे धर्मों के लोगों के संग इंसाफ नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


अवैध बूचड़खाने बंद करने के फैसले से जब वैध बूचड़खाने भी बंद हुए तो मुस्लिम वर्ग ने तो यहां तक कहना शुरू कर दिया था कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है, पर  ऐसा नहीं था।
विज्ञापन


हिन्दू कट्टरवादी छवि को बदलने के लिए योगी आदित्यनाथ ने सबका साथ सबका विकास की नीति पर अमल करना शुरू कर दिया है। बीते दिन बैसाखी पर सीएम योगी ने लखनऊ स्थित यहिया गंज गुरुद्वारे में मत्था टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सौभाग्य है कि गुरुद्वारे में गुरु तेग बहादुर और गुरु गोविंद सिंह भी यहियागंज गुरुद्वारे में आए हैं। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर के बारे में पढ़ता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

उस समय भी कश्मीर में पंडितों पर अत्याचार हो रहा था, यातनाएं दी जा रही थी। औरंगजेब का सभी कश्मीरी पंड़ितों का धर्मांतरण का फरमान था। गुरु तेग बहादुर के पास इस बात को लेकर पंडित गए तो गुरू तेग बहादुर ने कहा कि जाओ बादशाह को बता दो कि यदि हमारे गुरू इस्लाम स्वीकार कर लेंगे तो हम भी कर लेंगे।

सिख धर्म गुरुओं ने कितनी यातनाएं सही है, दिल्ली का शीशगंज गुरूद्वारा इसका गवाह है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव से गुरु गोविंद सिंह तक चली यह परम्परा भक्ति से शक्ति का पूंज बनकर उभरी है। सिख पंथ की इस परम्परा को और भी आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
 

मुस्लिमों को रिझाने के लिए सामूहिक विवाह का फैसला!

these are four steps taken by cm yogi adityanath to crack his hindu leader image
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
वहीं, मुसलमानों के बड़े हिस्से को रिझाने के लिए योगी सरकार गरीब मुसलमान लड़कियों का सामूहिक विवाह कराने का प्रस्ताव तैयार कर रही है।

इसकी जानकारी खुद प्रदेश के मुस्लिम वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर प्रस्ताव तैयार कर रही है।

 उन्होंने कहा कि गरीब लड़कियों को बीस हजार रुपये आर्थिक मदद देने की जगह सरकार उनकी शादी का पूरा भार वहन करेगी।

इस योजना में सिख व ईसाई समुदाय को भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि यूपी में मुसलमानों की आबादी करीब 20 प्रतिशत है, ऐसे में सबसे ज्यादा लाभान्वित होने वाला समुदाय यही होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी के निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में  डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम शाम 6.30 बजे होगा। जिनमें डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में या भाजपा में काम करने वाले दलित वर्ग के बुजुर्गों का सम्मान भी होगा।

भाजपा ने अंबेडकर जयंती के जरिये दलितों के बीच में पकड़ व पहुंच बढ़ाने के लिए प्रदेश में बृहद स्तर पर कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। इसके तहत स्वास्थ्य व सम्मान के कार्यक्रम करने के साथ कई जगह सहभोज के कार्यक्रम भी तय किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed