फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   these 11 districts cinema halls, multiplexes, swimming pools will remain closed till 31 March

सीएम योगी ने लखनऊ, आगरा, दिल्ली एनसीआर, नेपाल सीमा के जिलों के लिए जारी किए निर्देश

Mon, 16 Mar 2020 10:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Mar 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
these 11 districts cinema halls, multiplexes, swimming pools will remain closed till 31 March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए 11 जिलों में सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्वीमिंग पूल, क्लब, डिस्को, जिम को 31 मार्च 2020 तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


रविवार को कोरोन वायरस प्रकोप के नियंत्रण के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दिल्ली एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, भारत नेपाल सीमा के सभी जिलों सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, महाराजगंज, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, आगरा व लखनऊ में इन आदेश को कड़ाई से लागू कराया जाए। 
विज्ञापन


इन सभी परिसर के मालिकों, संचालकों, प्रबंधकों को तत्काल प्रभाव से आदेश को लागू करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर आईपीसी की धारा 188 के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी दिए निर्देश
कार्यालयों में फर्नीचर, सीढ़ियों की रेलिंग, लिफ्ट के बटन, डोर हैंडल्स का विसंक्रमण हो
कार्यालय विदेश यात्रा करने वाले कर्मचारी को 14 दिन कोरेंटाइन समय पूरा करने के बाद ही कार्य कराएं
जरूरी हो तो घर से ही कर्मचारी से कार्य लें
भारतीय नागरिकों और विदेशी यात्रियों को सर्विलांस में लिया जाए
डीएम-एसपी/एसएसपी भारत नेपाल सीमा के चेकपोस्ट व एयरपोर्ट का भ्रमण करें
बचाव केलिए निजी क्षेत्र के चिकित्सकों, संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए
सभी जिलों में 24 घंटे सातों दिन चलने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए
भ्रामक सूचना व अफवाह पर त्वरित कार्रवाई हो
अफवाहों पर नियंत्रण लगाया जाए और सोशल मीडिया पर  नजर रखी जाए
ट्रेनों का विसंक्रमण और यात्रियों की स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी जाए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed