हजरतगंज बाजार: शरीर का तापमान 99 से अधिक तो दुकान में ‘नो एंट्री’, हर एंट्री पाइंट पर हो रहा थर्मो चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं कॉम्प्लेक्स में भी हर एंट्री पाइंट पर थर्मो चेक और हाथ सैनिटाइज करके ही अंदर प्रवेश का इंतजाम है। कुछ दुकानदारों ने तो नियम बनाया है कि यदि किसी ग्राहक या दुकान के कर्मचारी के शरीर का तापमान 99 से अधिक है तो उसे दुकान में एंट्री नहीं दी जा रही है।
इधर, श्रीराम टावर में हर एंट्री पाइंट पर थर्मो चेक का प्रबंध किया गया है। कारोबारी नीज जौहर और सुनील अरोड़ा ने बताया कि गेट पर थर्मल स्कैनर से चेकिंग के बाद सैनिटाइजर से हर आने वाले का हाथ सैनिटाइज किया जाता है। इसके बाद दो ग्राहकों और स्टाफ के बीच पर्याप्त दूरी रखते हुए सामान बेचा जा रहा है।
इसके अलावा हर आने वाले का नाम, पता, फोन नंबर रजिस्टर में दर्ज होता है। हजरतगंज स्थित एक जानी-मानी बेकरी शॉप के जसवीर कोहली ने बताया कि उन्होंने कस्टमर और स्टाफ के लिए चार-चार चेक पाइंट तैयार किए हैं। दुकान के बाहर गोले में ग्राहक रहेंगे। इसके बाद उनका टेम्पेरेचर चेक किया जाएगा। 99 या इससे अधिक होने पर उन्हें दुकान में नहीं आने देते।
ग्राहक और स्टाफ दोनों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग
कभी-कभी धूप से होकर आने से भी तापमान बढ़ा होता है, तो पांच मिनट बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। फिर ऑटोमेटिक सैनिटाइजेशन मशीन से हाथ सैनिटाइज करना और काउंटर पर रखे रजिस्टर में अपनी डिटेल भरनी होती है। इसी तरह से स्टाफ हेडगेयर, मास्क, फेस शील्ड और ग्लव्स के साथ ही खड़े होते हैं।
वहीं सहारागंज स्थित कपड़ा शोरूम के आयुष मित्तल का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग ग्राहक और स्टाफ दोनों के लिए है। कोई भी स्टाफ साथ में लंच नहीं कर सकता। हालांकि ग्राहकों की संख्या को लेकर कारोबारी सिर्फ इतना ही कह पा रहे हैं कि न से तो कुछ अच्छा है। फिलहाल उन्हें बाजार में रौनक लौटने का इंतजार है। वहीं फुटवियर शोरूम के स्टोर मैनेजर ललित वर्मा कहते हैं कि बाजार खुल तो गया लेकिन हमें 2-3 महीने तक ग्राहक मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।