फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thermo testing is being done at every entry point in the complex. in lucknow

हजरतगंज बाजार: शरीर का तापमान 99 से अधिक तो दुकान में ‘नो एंट्री’, हर एंट्री पाइंट पर हो रहा थर्मो चेक

Fri, 29 May 2020 02:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 May 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
thermo testing is being done at every entry point in the complex. in lucknow
श्रीराम टावर में खरीदारी के लिए आने वाले हर ग्राहक की थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है। - फोटो : amar ujala
धीरे-धीरे ही सही बाजार खुलने तो लगे, अब सोशल डिस्टेंसिंग और संक्रमण से बचना-बचाना दुकानदार, कारोबारी के साथ-साथ हर ग्राहक की भी जिम्मेदारी है। लखनऊ के हजरतगंज में खुलने वाली एक तरफ की दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन


वहीं कॉम्प्लेक्स में भी हर एंट्री पाइंट पर थर्मो चेक और हाथ सैनिटाइज करके ही अंदर प्रवेश का इंतजाम है। कुछ दुकानदारों ने तो नियम बनाया है कि यदि किसी ग्राहक या दुकान के कर्मचारी के शरीर का तापमान 99 से अधिक है तो उसे दुकान में एंट्री नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

                                                  
इधर, श्रीराम टावर में हर एंट्री पाइंट पर थर्मो चेक का प्रबंध किया गया है। कारोबारी नीज जौहर और सुनील अरोड़ा ने बताया कि गेट पर थर्मल स्कैनर से चेकिंग के बाद सैनिटाइजर से हर आने वाले का हाथ सैनिटाइज किया जाता है। इसके बाद दो ग्राहकों और स्टाफ के बीच पर्याप्त दूरी रखते हुए सामान बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हर आने वाले का नाम, पता, फोन नंबर रजिस्टर में दर्ज होता है। हजरतगंज स्थित एक जानी-मानी बेकरी शॉप के जसवीर कोहली ने बताया कि उन्होंने कस्टमर और स्टाफ के लिए चार-चार चेक पाइंट तैयार किए हैं। दुकान के बाहर गोले में ग्राहक रहेंगे। इसके बाद उनका टेम्पेरेचर चेक किया जाएगा। 99 या इससे अधिक होने पर उन्हें दुकान में नहीं आने देते।

ग्राहक और स्टाफ दोनों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग

कभी-कभी धूप से होकर आने से भी तापमान बढ़ा होता है, तो पांच मिनट बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। फिर ऑटोमेटिक सैनिटाइजेशन मशीन से हाथ सैनिटाइज करना और काउंटर पर रखे रजिस्टर में अपनी डिटेल भरनी होती है। इसी तरह से स्टाफ हेडगेयर, मास्क, फेस शील्ड और ग्लव्स के साथ ही खड़े होते हैं।

वहीं सहारागंज स्थित कपड़ा शोरूम के आयुष मित्तल का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग ग्राहक और स्टाफ दोनों के लिए है। कोई भी स्टाफ साथ में लंच नहीं कर सकता। हालांकि ग्राहकों की संख्या को लेकर कारोबारी सिर्फ इतना ही कह पा रहे हैं कि न से तो कुछ अच्छा है। फिलहाल उन्हें बाजार में रौनक लौटने का इंतजार है। वहीं फुटवियर शोरूम के स्टोर मैनेजर ललित वर्मा कहते हैं कि बाजार खुल तो गया लेकिन हमें 2-3 महीने तक ग्राहक मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed