फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   theree died and many injured in an accident in Dharasava in bahraich.

Bahraich: ट्रक और डबल डेकर बस की जबरदस्त भिड़ंत, तीन की मौत, सात गंभीर रूप से घायल

Mon, 25 Dec 2023 11:50 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, धरसवा (बहराइच)
संवाद न्यूज एजेंसी, धरसवा (बहराइच) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Dec 2023 11:50 AM IST
सार

राजकोट से बलरामपुर जा रही डबल डेकर बस की बहराइच के धरसवा में एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
theree died and many injured in an accident in Dharasava in bahraich.
हादसे के बाद घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुजरात के राजकोट से लगभग 60 यात्रियों को लेकर बलरामपुर जा रही डबल डेकर बस की ट्रक से टक्कर हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे हुए इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छह गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


जिले के विभिन्न मार्गों पर टूरिस्ट परमिट की आड़ में कई प्रदेशों तक बस संचालन किया जाता है साथ ही उनमें क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है। ऐसी ही एक डबल डेकर बस जो गुजरात के राजकोट से बलरामपुर जिला के लिए निकली थी बहराइच- बलरामपुर हाइवे पर धरसवा के बाद ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब रेलवे स्टेशनों पर यूटीएस और क्यूआर कोड स्कैन कर बनवाएं टिकट, नहीं लगानी होगी लंबी लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिफेंस कॉरिडोर के लिए 25 हजार करोड़ रुपये के करार, अभी तक 138 एमओयू हुए


हादसे में ट्रक ड्राइवर भटनी देवरिया निवासी पप्पू (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस सवार श्रावस्ती के इकौना कस्बा निवासी महबूब (35) व गोंडा के अजनईया निवासी राम राज  (38) की मौत हो गई। इनमें से एक बस का चालक था। वहीं हादसे में कोतवाली देहात क्षेत्र के गोबराई निवासी सूरज (10) व उसकी मां  कलावती (35) समेत दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को सीएचसी गिलौला और एक को मेडिकल कालेज बहराइच लाया गया। जिसमें सूरज की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर कोतवाल देहात ब्रह्मा गौड़ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों वाहनों को मार्ग से हटवाकर आवागमन शुरू करवाया गया साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।

वाहनों को जेसीबी से किया गया अलग
बस व ट्रक में टक्कर इतनी भीषण हुई कि दोनों वाहन एक दूसरे में घुस गए और परखच्चे उड़ गए। दोनों वाहनों को अलग करने के लिए जीसीबी बुलाई गई। उसके बाद वाहनों को अलग किया गया।

एसपी- डीएम ने किया निरीक्षण
भीषण सड़क हादसे की सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने घायलों को हर संभव मदद के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया। वहीं, डीएम मोनिका रानी एसपी के साथ मेडिकल कालेज पहुंची। यहां भर्ती घायल का हलचल लिया और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed