{"_id":"691a37eba8c2a24353021675","slug":"there-will-be-traffic-diversion-on-ayodhya-road-today-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1475360-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अयोध्या मार्ग पर आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अयोध्या मार्ग पर आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अयोध्या मार्ग पर स्थित बीबीडी विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक यातायात में डायवर्जन लागू रहेगा। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने दी है।
- इंदिरा नहर पुल अयोध्या रोड से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें और अन्य वाहन बीबीडी, चिनहट और कमता की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें किसान पथ होते हुए जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
- कमता तिराहे से चिनहट, मटियारी और बीबीडी होते रोडवेज बसें, सिटी बसें व अन्य वाहन बाराबंकी की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें शहीद पथ होते हुए जाना पड़ेगा।
विज्ञापन