फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There will be rain in Uttar Pradesh between 18 and 20 April

UP Rain: आज से इतने दिनों के लिए थमेगा बूंदाबांदी का दौर, इस दिन से बरसेंगे मेघ; फिर होगा मौसम में उलटफेर

Tue, 15 Apr 2025 02:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 15 Apr 2025 02:20 AM IST
सार

सोमवार को प्रदेश के पूर्वी-तराई हिस्सों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर आदि में कहीं कहीं तेज हवा के झोंकों व गरज-चमक संग बूंदाबांदी देखने को मिली।

विज्ञापन
There will be rain in Uttar Pradesh between 18 and 20 April
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मंगलवार से अगले दो दिनों के लिए तेज हवा और बूंदाबांदी का दौर थमेगा। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही अगले तीन दिनों तक दिन व रात के पारे में बढ़ोतरी भी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 20 अप्रैल के बीच पूर्वा हवाओं के असर से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में दोबारा बूंदाबांदी की परिस्थितियां बन रही हैं।

विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश के पूर्वी-तराई हिस्सों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर आदि में कहीं कहीं तेज हवा के झोंकों व गरज-चमक संग बूंदाबांदी देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार के बाद प्रदेश में फिलहाल बूंदाबांदी का दौर थमने के संकेत हैं। इसके बाद अगले दो दिनों तक पारे में बढ़ोतरी आएगी। 18 से 20 अप्रैल के बीच पूर्वा हवाओं के असर से यूपी में पूरब से पश्चिम तक दोबारा बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान पारे में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

विज्ञापन

इन जिलों में गरज चमक संग वज्रपात की संभावना
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज चमक संग वज्रपात की संभावना है।
यह भी पढ़ें: CM Yogi Agra Visit: सीएम आज करेंगे भीमनगरी समारोह का उद्घाटन, रहेगी कड़ी सुरक्षा; जानें पूरा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed