{"_id":"6490f0266cb270e9b10f8643","slug":"there-will-be-direct-recruitment-of-53-thousand-soldiers-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police : 53 हजार सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती, यूपी पुलिस के इतिहास में सबसे बड़ा नियुक्ति अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police : 53 हजार सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती, यूपी पुलिस के इतिहास में सबसे बड़ा नियुक्ति अभियान
Tue, 20 Jun 2023 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अशोक मिश्रा, लखनऊ
अशोक मिश्रा, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 20 Jun 2023 05:47 AM IST
सार
उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा 15 जुलाई तक प्रकाशित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है। प्रदेश पुलिस के इतिहास में यह सबसे बड़ी भर्ती होगी। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा 15 जुलाई तक प्रकाशित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
संस्था का चयन होने के बाद इस वर्ष के अंत तक लिखित परीक्षा कराई जाएगी। पहले 35,757 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन कार्यदायी संस्था का चयन न होने की वजह से पिछले 10 महीने से इस संबंध में कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी। दो कंपनियों के भर्ती परीक्षा कराने में रुचि दिखाने के बाद अब 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के संबंध में कार्यवाही आगे बढ़ाने की कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन
बीते नवंबर में सिपाही के 35,757 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने की निविदा जारी हुई थी। इसमें केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने ही हिस्सा लिया। इस वजह से निविदा निरस्त करनी पड़ी। बाद में नकल माफिया और सॉल्वर गैंग की परीक्षा में सेंधमारी के डर से टीसीएस ने अपने हाथ खींच लिए थे।
विज्ञापन
सीधी भर्ती के लिए करीब 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है।
उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा 15 जुलाई तक प्रकाशित कर दी जाएगी।