{"_id":"659679917ec1097f210e0c5f","slug":"there-will-be-charge-for-pre-wedding-shoot-in-front-of-historical-buildings-in-lucknow-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: घंटाघर के सामने प्री-वेडिंग शूट कराने पर देने होंगे दो हजार, नहीं कर सकेंगे अमर्यादित आचरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: घंटाघर के सामने प्री-वेडिंग शूट कराने पर देने होंगे दो हजार, नहीं कर सकेंगे अमर्यादित आचरण
Thu, 04 Jan 2024 02:55 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:55 PM IST
सार
लखनऊ की कई ऐतिहासिक इमारतों के सामने अब प्री-वेडिंग शूट कराने के लिए दो हजार रुपये की टिकट लेनी होगी जो कि सिर्फ दो घंटे के लिए ही मान्य होगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हुसैनाबाद ट्रस्ट से जुड़े बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, पिक्चर गैलरी, सतखंडा, तालाब, घंटाघर के बाहर अब प्री-वेडिंग शूट मुफ्त में नहीं हो सकेगी। इसके लिए ट्रस्ट को दो हजार रुपये देने होंगे। यही नहीं प्री-वेडिंग शूट के दौरान मर्यादित आचरण का पालन करना होगा।
विज्ञापन
लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहरें प्री-वेडिंग शूट कराने वालों को लुभाती हैं। देश से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग यहां आते हैं। हुसैनाबाद एवं संबद्ध ट्रस्ट के प्रभारी अधिकारी बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि फ्री की व्यवस्था में लोग वेडिंग शूट कराने के साथ ही अराजकता भी करते थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सिंह द्वार से प्रवेश...मुख्य गर्भगृह में बालस्वरूप; 20 प्वाइंट में समझें कितना भव्य होगा राम मंदिर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हनुमंत लला से अनुमति लेकर रामजन्मभूमि जाएंगे पीएम मोदी... कुल 40 मिनट का होगा पूजा का समय
अब प्री-वेडिंग शूट निशुल्क नहीं होगा। इसके लिए दो हजार रुपये देकर रसीद लेनी होगी। किसी भी इमारत में प्रवेश के लिए टिकट अलग से लेना होगा। वेडिंग शूट की रसीद केवल दो घंटे के लिए मान्य होगी।
इसका रखना होगा ध्यान
- प्री-वेडिंग शूटिंग के समय सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना होगा।
- प्री-वेडिंग शूटिंग में किसी भी तरह का गाना या संगीत बजाना वर्जित है।
बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, पिक्चर गैलरी, सतखंडा, रूमी गेट, घंटाघर के अंदर शूटिंग करना वर्जित है।