फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There will be a third party survey of the homeless sleeping under the open sky

खुले आसमान के नीचे सोने वाले बेघरों का होगा थर्ड पार्टी सर्वेक्षण

Tue, 10 Dec 2019 10:37 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 10 Dec 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
There will be a third party survey of the homeless sleeping under the open sky
सांकेतिक तस्वीर
जाड़ा शुरू होते ही शहरी क्षेत्र में खुले आसमान के नीचे सोने वाले लोगों को शेल्टर होम तक पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। साथ ही अस्थाई शेल्टर होम की व्यवस्था दुरूस्त करने की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने सभी डीएम व नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को शेल्टर होम में जहां चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं, वहीं खुले आसमान के नीचे सोने वाले लोगों का थर्ड पार्टी सर्वेक्षण कराने को भी कहा है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने यह चेतावनी भी दी है कि सर्वेक्षण के दौरान कोई भी बेघर व्यक्ति बाहर सोता हुआ पाया गया तो संबंधित क्षेत्र के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। पिछले दिनों शेल्टर होम की निगरानी के लिए बनी राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में शेल्टर होम की व्यवस्था मानक के मुताबिक न होने की शिकायत मिलने पर प्रमुख सचिव ने यह निर्देश जारी किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अस्थाई तौर पर बन चुके या बनाए जा रहे सभी शेल्टर होम में आश्रय लेने वाले लोगों को साफ-सुथरे गद्दे, तकिया, कंबल, रूम हीटर, शुद्ध पेयजल व शौचालय व बाथरूम उपलब्ध करने में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। इसके अलावा शेल्टर होम में फर्स्ट एड बाक्स, प्राथमिक उपचार, नशामुक्ति उन्मूलन मच्छर मारने वाली मशीन व क्वायल और मच्छरदानी आदि की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया है कि किसी भी वजह से कोई बेगर व्यक्ति बाहर सोता हुआ पाया गया तो संबंधित क्षेत्र के डूडा के परियोजना अधिकारी और निकायों के अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में डीएम की निगरानी में बाहर सोने वाले व्यक्तियों का जानकारी हासिल करने के लिए थर्ड पार्टी सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed