{"_id":"66ce0a354b11e798300319ab","slug":"there-is-traffic-jam-for-hours-due-to-shopkeepers-occupying-the-tracks-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106435-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पटरियों पर दुकानदार काबिज घंटों लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पटरियों पर दुकानदार काबिज घंटों लग रहा जाम
Tue, 27 Aug 2024 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर में मुख्य मार्ग की पटरियों पर स्थानीय दुकानदारों का कब्जा है। इससे मार्ग काफी संकरे हो गए हैं। जहां आमने-सामने बड़े वाहनों के आ जाने से घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके बावजूद इससे निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
भिनगा में तहसील गेट के सामने खुली दुकानों के कारण भिनगा परसा मार्ग की दोनों पटरियां तहसील तिराहे से लेकर नगर पालिका कार्यालय स्थित पुलिया तक अतिक्रमण की चपेट में है। यही हाल तहसील तिराहे से ईदगाह तिराहे तक का भी है। जहां स्थानीय दुकानदार व ठेले के कारण पटरियों का वजूद समाप्त हो चुका है। यहां स्थित बैंक आने वाले खाता धारक भी आधे मार्ग पर वाहन खड़ा कर समस्या को और बढ़ा रहे हैं।
ऐसे में आमने-सामने से आने वाले बड़े वाहनों के कारण तहसील तिराहे के तीनों तरफ मार्ग समस्या और बढ़ जाती है। यहां मौजूद पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी के जवान भी जाम की स्थिति में अपने हाथ खड़े कर लेते हैं। ऐसे में यहां आए दिन विवाद होता रहता है। अतिक्रमण व जाम का यह हाल है कि आपात स्थिति में तहसील में न तो अधिकारियों के वाहन पहुंच सकते हैं और न ही तहसील में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी व अधिवक्ता ही निकल सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसा ही कुछ मंगलवार को देखने को मिला। जब जाम से परेशान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को तहसील तिराहे पर वाहन छोड़ पैदल तहसील जाना पड़ा। इस बारे में ईओ डाॅ. अनीता शुक्ला का कहना है कि डीएम से वार्ता के बाद अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। संवाद