फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   there is no negative marking in ug entrance exam

लविवि: यूजी प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं

Sun, 28 Aug 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
there is no negative marking in ug entrance exam
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 अगस्त से दो पालियों में किया जा रहा है जिसमें करीब 60 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। विवि प्रशासन ने अभ्यर्थियों को जानकारी दी है कि प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
विज्ञापन

विवि प्रशासन के अनुसार, प्रवेश परीक्षा दो पालियों में सुबह 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम चार बजे से 5:30 तक होगी। प्रवेश परीक्षा में 100 प्रश्न बहुविकल्पीय पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 नंबर का होगा। प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि 29 अगस्त को प्रथम पाली में बीएलएड की प्रवेश परीक्षा है। यह लविवि के ओल्ड कैंपस के दो केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, तार्किक योग्यता, सामान्य ज्ञान, इंग्लिश, सामान्य हिंदी, अंकगणित के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं 29 अगस्त को ही द्वितीय पाली में डीफार्मा की प्रवेश परीक्षा ओल्ड कैंपस के एक केंद्र पर होगी। इसमें 50 प्रश्न इंटरमीडिएट स्तर के भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के पूछे जाएंगे। जो सभी अभ्यर्थियों को करने होंगे। शेष 50 प्रश्न गणित व 50 प्रश्न जीव विज्ञान के होंगे। अभ्यर्थियों को गणित अथवा जीव विज्ञान में से किसी एक के 50 प्रश्न करने होंगे।
विज्ञापन

लुआक्सैट का परिणाम जारी, काउंसिलिंग छह को
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज की ओर से शनिवार को लखनऊ यूनिवर्सिटी एसोसिएटेड कॉलेज साइंस एडमिशन टेस्ट (लुआक्सैट) व लुआक्मैट के बचे हुए कोर्सों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया। लुआक्सैट की काउंसिलिंग छह सितंबर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, लुआक्सैट में बीकॉम, बीएससी बायो व बीएससी मैथ्स की प्रवेश परीक्षा और लुआक्मैट में बीसीए, बीवॉक बैंकिंग एंड फाइनेंस, बीवॉक सॉफ्टवेयर एंड डवलपमेंट व बीजेएमसी का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसे विद्यार्थियों को एसएमएस से भी भेजा गया है। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीसीए की प्रवेश परीक्षा में शामिल 1006 में से 700 विद्यार्थी का परिणाम वरीयता के आधार पर जारी किया गया है।
बीवॉक में शामिल 307 में से 200 छात्रों व बीजेएमसी में 160 में से 135 विद्यार्थियों का परिणाम वरीयता के आधार पर जारी किया गया है। बीकॉम में शामिल 2523 में से 1456 विद्यार्थी पास हुए हैं। इसमें से 1200 को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। बताया कि बीकॉम की काउंसिलिंग छह से आठ सितंबर तक, बीएससी मैथ्स की 09-10 सितंबर, बीएससी बायो की 12 सितंबर, बीसीए की 17 व 19 सितंबर, बीवॉक की 20 सितंबर व बीजेएमसी की 14 सितंबर को होगी। विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेज की मूल व छायाप्रति व शुल्क के साथ काउंसिलिंग में उपस्थित हों।

बीकॉम की दूसरी मेरिट जारी
अटल बिहारी बाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज में बीकॉम पहले वर्ष में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि इसकी कटऑफ सामान्य के लिए 64 फीसदी, ओबीसी के लिए 59 फीसदी, एससी व ईडब्ल्यूएस के सभी अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी मेरिट के प्रवेश 29 अगस्त से 01 सितंबर तक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ सुबह 10:30 बजे कॉलेज में शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed