{"_id":"6571ae7837706286f1001963","slug":"there-is-no-medicines-and-doctors-in-hospitals-says-akhilesh-yadav-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं पर अखिलेश बोले: अस्पतालों में न दवाएं न डॉक्टर... साथ चलकर जायजा ले ले सरकार का कोई आदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं पर अखिलेश बोले: अस्पतालों में न दवाएं न डॉक्टर... साथ चलकर जायजा ले ले सरकार का कोई आदमी
Thu, 07 Dec 2023 05:23 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Dec 2023 05:23 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बाराबंकी समाजवादियों का पुराना गढ़ रहा है। यहां एक बार फिर से सपा का परचम लहराएगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं इतनी बदहाल हो गई हैं कि अस्पतालों में न डॉक्टर है न दवाई। मैं तो कहता हूं कि मेरे साथ सरकार का कोई आदमी चलकर अस्पतालों का जायजा ले ले।
विज्ञापन
अखिलेश यादव बृहस्पतिवार की दोपहर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के आवास पर आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि चार राज्यों के चुनाव परिवर्तन का संकेत दे रहे हैं। मध्य प्रदेश में परिस्थितियां दूसरी हैं। अब लोकसभा चुनाव में भी जनता परिवर्तन चाहती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भारी दिल और आखें नम: जहां से जुड़ी थी जिंदगी भर की यादें, उन्हीं घरों पर चला बुलडोजर, 46 फटाफट खाली करवाए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, पीएम मोदी के संकल्प की हुई जीत, अन्य दल हार स्वीकार करें
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर बोले अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा कि जनता के सामने वही पुराने सवाल हैं। किसानों की आय दोगुनी करना, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं और विकास। कहा कि बाराबंकी समाजवादियों का पुराना गढ़ रहा है। यहां एक बार फिर समाजवादी परचम लहराएगा। योगी के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश ने इस पर बाद में चर्चा करने की बात कह कर मुस्कुरा दिया।