फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There is no effect of CM Yogi Adityanath's statement given on migrant labourers.

मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देशों पर भी अमल नहीं, सड़कों पर प्रवासी श्रमिकों का रेला, प्रशासन बेपरवाह

Sun, 17 May 2020 04:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 May 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
There is no effect of CM Yogi Adityanath's statement given on migrant labourers.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई

दूसरे राज्यों में फंसे प्रदेश के प्रवासी श्रमिक घर पहुंचने के लिए जान दांव पर लगा रहे हैं। प्रदेश के सभी प्रमुख हाईवे पर प्रवासी मजदूरों से खचाखच भरे ट्रक, टैंकर, टैंपो व अन्य वाहन इसकी गवाही दे रहे हैं।

विज्ञापन


हर दिन प्रदेश में कहीं न कहीं हो रहे सड़क हादसे प्रवासियों को घर पहुंचाने के सरकारी दावों की पोल खोल रहे हैं। चौतरफा सड़कों पर प्रवासी श्रमिकों का रेला निकल रहा है और प्रदेश का प्रशासनिक अमला बेपरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दे रखे हैं कि कहीं भी प्रवासी श्रमिक ट्रकों व अन्य वाहनों से न आने पाएं। इसके  बावजूद प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी लापरवाह बनी हुई है। न तो प्रवासी श्रमिकों को ट्रकों व अन्य निजी वाहनों से सफर करने से रोका जा रहा है और न ही गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने की कोई व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते चार-पांच दिनों से प्रवासी श्रमिकों के आने का सिलसिला काफी तेज हो गया है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों से श्रमिकों का जत्था महिलाओं व बच्चों के साथ ट्रकों व अन्य निजी वाहनों से आ रहा है। रोजाना कहीं न कहीं सड़क दुर्घटना में श्रमिकों को जान गंवानी पड़ रही है। शनिवार को औरैया में बड़े हादसे के बाद सीएम योगी ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अधिकारियों को हर हाल में ट्रकों व अन्य निजी वाहनों से आने वाले श्रमिकों को प्रदेश की सीमा में प्रवेश न करने के निर्देश दिए हैं।

लाचार नजर आ रही प्रशासनिक मशीनरी

प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने से रोकने में प्रशासनिक मशीनरी लाचार नजर आ रही है। सीएम योगी के सख्त निर्देशों के बावजूद सीमा पर श्रमिकों के हुजूम को न तो रोका जा रहा है और न ही उनके लिए ऐसे कोई इंतजाम किए जा रहे हैं, जिससे वे सुरक्षित घर पहुंच सकें। जबकि शासन और प्रशासन के बड़े अधिकारी अपनी नाकामी का ठीकरा छोटे अधिकारियों-कर्मचारियों के सिर फोड़ने में जुटे हैं। बड़े अफसर सरकार के आदेशों पर सख्ती से अमल नहीं करा पा रहे हैं और हादसा होने पर कार्रवाई नीचे के लोगों पर हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed