फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   there is no discrimination in BJP

किसी नेता के पुत्र को टिकट देना वंशवाद नहीं: अमित शाह

Fri, 10 Jan 2014 08:35 AM IST
अखिलेश बाजपेयी/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अखिलेश बाजपेयी/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Updated Fri, 10 Jan 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
there is no discrimination in BJP

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने वंशवाद पर लंबी सफाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा पर वंशवाद का आरोप गलत है।

विज्ञापन


किसी नेता के पुत्र को टिकट या पद देना वंशवाद नहीं है। वंशवाद तो वह है जो कांग्रेस करती है। जहां अगर राहुल गांधी के संतान होने का सुखद समाचार आज मिले तो उसे कांग्रेस का अध्यक्ष मान लिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ‘आप’ से भाजपा को नुकसान संबंधी सवाल पर शाह ने कहा कि लोकतंत्र में किसी को भी चुनाव लड़ने का अधिकार है।

भाजपा न किसी से घबराई व डरी है और न ही चिंतित। शाह ने उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया। एक सवाल पर कहा कि भ्रष्टाचारी व अपराधी चेहरों को टिकट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि बृजभूषण शरण सिंह को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड यह सब फैसले करता है। शाह गुरुवार को यहां भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह से जब नरेंद्र मोदी के उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया, ‘फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा।’

राहुल गांधी के खिलाफ दमदार उम्मीदवार उतारने के सवाल पर भी शाह ने यही जवाब दिया। उन्होंने लखनऊ में तीन दिन के प्रवास के दौरान विभिन्न बैठकों के बारे में भी बताया।

कहा कि लखनऊ में दो मार्च को मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाजपा पर भी वंशवाद का आरोप लगाते हैं।

यह आरोप बेबुनियाद है। भाजपा की कांग्रेस के वंशवाद से तुलना ही नहीं की जा सकती।

किसी नेता का पुत्र अगर राजनीति में सक्रिय व सक्षम है तो उसे चुनाव लड़ने से महज इसलिए नहीं रोका जा सकता कि वह पार्टी के किसी नेता का पुत्र या परिवार का है। इसे वंशवाद भी नहीं कहना चाहिए।

धर्म के आधार पर मुकदमे उठाना अनुचित
शाह ने मुजफ्फरनगर मामले में पूछे सवाल पर कहा कि उनका वही मानना जो पार्टी के प्रदेश नेता मानते हैं। केवल धर्म के आधार पर मदद या उन पर से मुकदमे उठाना अनुचित है।

फोन टेप मामले में नहीं हुआ आयोग का गठन
गुजरात में एक युवती की जासूसी और फोन टेप किए जाने संबंधी सवाल पर सफाई देते हुए शाह ने कहा कि इस मामले में केंद्र ने अभी आयोग का गठन नहीं किया है।

उनसे किसी ने संपर्क भी नहीं किया है। निलंबित आईएएस प्रदीप शर्मा की शिकायत मामले पर शाह का कहना था कि शिकायत पुलिस ने ले ली है। आगे वह जांच-पड़ताल करेगी।


चुनावी सर्वेक्षणों का कोई मतलब नहीं
जब उनसे यह सवाल हुआ कि चुनावी सर्वेक्षण ‘आप’ को बढ़त दिखा रहे हैं तो शाह ने कहा कि सर्वेक्षण तो गुजरात में भाजपा की पराजय की घोषणा कर रहे थे।

इसलिए सर्वेक्षणों का कोई मतलब नहीं है। ‘आप’ अपना चुनाव लड़ेगी और भाजपा अपना। इस सवाल पर कि संघ ने भाजपा से कहा है कि ‘आप’ को हल्के में न लें तो वे बोले कि यह बात आप लोगों से ही कही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed