फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There is huge resentment among the porters over hiring private porters through the app, protest begins

Lucknow News: एप के जरिए प्राइवेट कुली रखने पर कुलियों में भारी आक्रोश, विरोध शुरू

Wed, 09 Apr 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
There is huge resentment among the porters over hiring private porters through the app, protest begins
लखनऊ। पश्चिम रेलवे के वसई, वापी और वलसाड स्टेशनों पर एप के जरिये प्राइवेट कुली रखने, प्रयागराज में गैरकानूनी प्राइवेट ट्रॉली प्रथा का विरोध करने वाले कुलियों पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध, अवैध बैटरी रिक्शे पर लगेज नाट अलाउड का बोर्ड लगाने और कुलियों को रेलवे की नौकरी देने की मांग लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में पूरे देश के कुली प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन


मोर्चा के कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने कहा कि सरकार सुनिश्चित करे कि एप के जरिये रेलवे में कार्यरत कुलियों को ही काम दिया जाएगा। बैठक में कुलियों के जीवन को लगातार बर्बाद करने वाली नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय सत्याग्रह संवाद चलाने का निर्णय हुआ। इसमें रेल मंत्री को ट्विट किया जाएगा और देश के हर स्टेशनों पर स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेल मंत्री को पत्रक भेजा जाएगा। बैठक में चंदेश्वर मुखिया, राम बाबू बिलाला, राम महावार, कलीम मकरानी, भुवन यादव, मूलचंद वर्मा, शेख रहमतुल्लाह, मुनी, रमेश ठाकुर, राज कुमार यादव, कन्हैया ग्वाला, धर्मवीर, मनोज साहनी, अर्जुन यादव, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed